लखीमपुर की घटना के विरोध में प्रयागराज की सड़कों पर उतरे सपाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

harshita's picture

RGA न्यूज़

सिविल लाइन से सुभाष चौराहे पर समाजवादी पार्टी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के लिए एकत्रित हुए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो झड़प हो गई। पुलिसकर्मियों और सपाइयों के साथ धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। पुलिस ने गिरफतार किया।

प्रयागराज, लखीमपुर की घटना का विरोध प्रयागराज तक पहुंच गया है। समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सिविल लाइंस की सड़कों पर सोमवार की सुबह उतर आए। सयुस कार्यकर्ताओं के हुजूम ने मुख्‍यमंत्री के पुतले को दहन करने का प्रयास किया। इस दौरान मौजूद पुलिस कर्मियों ने मना किया तो उनसे भी उलझ गए। सयुस कार्यकर्ताओं और पुलिस से झड़प भी हुई। सख्‍ती दिखाते हुए पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई। 

क्रोशित सयुस कार्यकर्ता बोले- पार्टी मुखिया को मिलने से रोका गया

सिविल लाइन से सुभाष चौराहे पर समाजवादी पार्टी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के लिए एकत्रित हुए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो झड़प हो गई। पुलिसकर्मियों और सपाइयों के साथ धक्का-मुक्की हुई। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि लखीमपुर खीरी में सांसद के पुत्र ने कार से किसानों को कुचल दिया जिससे चार किसानों की मौत हो गई है। कई किसान घायल हुए हैं। पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे लेकिन शासन के इशारे पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया है। 

सरकार पर तानाशाही का लगाया आरोप

सयुस कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया पर उतारू है। पीड़ित परिवार से भी किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है। धरना प्रदर्शन या सरकार की नीतियों का विरोध करने पर सपाइयों पर फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। जैसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सपाइयों ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा की जीत सुनिश्चित है। 

सरकार विरोधी नारेबाजी की गई

उधर जब सयुस कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला दहन करने का प्रयास किया तो पुलिस ने सख्‍ती की। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। उन्‍हें पुलिस वाहनों से अन्‍यत्र ले जाया गया है। गिरफ्तारी के दौरान समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.