RGA न्यूज़
मलिकपुर गांव से करीब एक किमी दूर सोमवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे बिधूना-मलिकपुर संपर्क मार्ग साहूपुर तिराहा पर खून से लथपथ उसका शव मिला। नित्य क्रिया के लिए खेतों की ओर जा रहे गांव के कुछ लोगों की नजर शव पर पड़ी
औरैया,बिधूना कोतवाली क्षेत्र के साहूपुर-उड़ेलापुर मार्ग स्थित तिराहा पर सोमवार की सुबह एक वृद्ध का शव खून से लथपथ मिलने से सनसनी फैल गई। नित्य क्रिया के लिए खेतों की ओर जा रहे गांव के लोगों की नजर शव पर पड़। उन्होंने शोर मचाते हुए अन्य लोगों को बुलाया। इस बीच जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त होने पर स्वजन को सूचना दी गई। हत्या है या हादसा, इन ङ्क्षबदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
जनपद इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोपीगंज निवासी करीब 56 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र भोलानाथ शाक्य चचेरी बहन के घर रुरुगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के मलिकपुर गांव जा रहा था। मलिकपुर गांव से करीब एक किमी दूर सोमवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे बिधूना-मलिकपुर संपर्क मार्ग साहूपुर तिराहा पर खून से लथपथ उसका शव मिला। नित्य क्रिया के लिए खेतों की ओर जा रहे गांव के कुछ लोगों की नजर शव पर पड़ी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों व पुलिस के अनुसार स्वजन में मृतक के भांजे शिवराज ङ्क्षसह को जानकारी दी गई। रुरुगंज चौकी इंचार्ज तन्मय चौधरी द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटनास्थल पर एक अज्ञात बाइक की टूटी हुई हेडलाइट व कुछ पुर्जे मिले हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि तिराहा पर कोई हादसा हुआ था। बाइक सहित सवार भाग निकला। इसके अलावा घटनास्थल पर पालीथीन में केले मिले। वहीं हादसे के अलावा पुलिस ने हत्या कर शव फेंके जाने की संभावना के तहत जांच कर रही है। मृतक के स्वजन का रो-रो कर हाल बेहाल रहा।