पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, आठ दमकलों ने पाया काबू

harshita's picture

RGA न्यूज़

एत्मादपुर के बुढि़या का ताल के पास सार्थक पाली प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया जा सका काबू दो करोड़ के नुकसान का अनुमान

पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, आठ दमकलों ने पाया काबू

 आगरा। आगरा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एत्मादपुर क्षेत्र में रविवार देर रात प्लास्टिक पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री एरिया में बने आवास में सो रहे कर्मचारियों ने पुलिस व फैक्ट्री स्वामी को जानकारी दी। आठ दमकलों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में दो करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है।

आगरा निवासी मनोज गुप्ता की एत्मादपुर क्षेत्र में बुढि़या का ताल के पास सार्थक पाली प्लास्टिक नाम से पाइप बनाने की फैक्ट्री है। पाइप का उपयोग सबमर्सिबल, हैंडपंप और खेत में पानी पहुंचाने के लिए किया जाता है। फैक्ट्री स्वामी ने बताया कि पहले हिस्से में कच्चा माल रखा जाता है। दूसरे में दाना बनाने वाली मशीनें हैं और तीसरे हिस्से में स्टोर हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात 12:30 बजे शार्ट सर्किट से कच्चे माल और दाना बनाने वाली मशीनों में आग लगी। फैक्ट्री कर्मियों ने फायर उपकरण से काबू पाने की कोशिश की। इधर, सूचना पर फैक्ट्री स्वामी व पुलिस पहुंच गए। तब तक लपटें फैल चुकी थीं। 1:30 बजे पहुंचीं आठ दमकलों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री स्वामी के मुताबिक आग में कच्चा माल व दाना बनाने वाली मशीनें जल गई हैं। धुएं से काला हो गया आकाश, क्षेत्र में फैली बदबू

बड़ी तादाद में प्लास्टिक जलने से उत्पन्न हुए काले धुएं से आकाश काला हो गया। पूरे क्षेत्र में बदबू फैल गई। इससे फैक्ट्री में रह रहे कर्मचारियों के होश उड़ गए। उनकी सूचना पर इंस्पेक्टर अनुज कुमार सैनी पहुंचे। उन्होंने दमकल बुलाई, तब राहत कार्य शुरू हो सका।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.