

RGA न्यूज़
एक अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धान खरीद शुरु हो गई है। दो अक्टूबर शनिवार को गांधी जयंती व तीन अक्टूबर को रविवार के चलते धान खरीद केंद्र बंद रहे। सोमवार को खुले क्रय केंद्रों में पूरे दिन किसानों का इंतजार होता रहा।
बरेली में क्रय क्रेन्द्र नहीं पहुंच रहे किसान
बरेली, एक अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धान खरीद शुरु हो गई है। दो अक्टूबर शनिवार को गांधी जयंती व तीन अक्टूबर को रविवार के चलते धान खरीद केंद्र बंद रहे। सोमवार को खुले क्रय केंद्रों में पूरे दिन किसानों के आने का इंतजार होता रहा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुनील भारती ने बताया कि खरीद के दूसरे दिन भी सभी 91 क्रय केंद्रों में कोई भी किसान धान तौल कराने नहीं पहुंचा।
उन्होंने किसानों से पंजीकरण करा धान क्रय केंद्रों में तौल कराने को कहा है। किसी प्रकार की समस्या होने पर क्रय केंद्र में लगे बैनर में लिखे कंट्रोल रूम के नंबर पर शिकायत करने की बात कही। किसी प्रकार की समस्या या परेशानी होने पर उन्होंने किसानों से सीधा संपर्क करने की बात कही।
लखीमपुर खीरी में हिंसा को लेकर मंडलायुक्त की बैठक निरस्त
मंडलायुक्त आर रमेश ने मंडल में धान खरीद को लेकर बैठक सोमवार को बुलाई थी। रविवार शाम लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद वह सोमवार सुबह ही पीलीभीत बार्डर के लिए निकल गए। जिसके चलते अचानक बैठक निरस्त की गई। आरएमओ राममूर्ति वर्मा ने बताया कि मंडल में अभी 289 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। कई एजेंसियों को इस बार शासन ने खरीद प्रक्रिया से बाहर किया है। इसके चलते कम संख्या में क्रय केंद्र स्थापित हुए हैं। मंडलायुक्त के निर्देश पर क्रय केंद्रों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।