भाजपा की सरकार बनवाने में अल्पसंख्यकों की होगी विशेष भूमिका, बोले प्रयागराज यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती

harshita's picture

RGA न्यूज़

वक्ताओं ने कहा कि इस बार अल्पसंख्यकों की भूमिका सरकार बनाने में अहम होगी। बस आपको सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना होगा। साथ ही संगठनात्मक कार्यों से भी अवगत कराने की जरूरत है। बैठक की अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष कुशल 

विभवनाथ भारती ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को भी संगठन से जोड़ना होगा

प्रयागराज,भारतीय जनता पार्टी यमुनापार अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में मिशन २०२२ पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी वर्ग के लोगों को भाजपा से जोड़ने का संकल्प लिया गया। यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को भी संगठन से जोड़ना होगा। उन्हें अब तक सरकार द्वारा किए गए कार्यों से भी अवगत कराना होगा। इसमें अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्यों की बड़ी भूमिका होगी।

सरकार बनाने में अल्पसंख्यकों की भूमिका होगी अहम

जिला कार्यालय सिविल लाइंस में आयोजित इस बैठक में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों से परिचय प्राप्त कर उन्हें पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस बार अल्पसंख्यकों की भूमिका सरकार बनाने में अहम होगी। बस आपको सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना होगा। साथ ही संगठनात्मक कार्यों से भी अवगत कराने की जरूरत है। बैठक की अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष कुशल जैन की। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी सरदार पतविंदर सिंह, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा मनोज पासी, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, आशिक बाबा, मुश्ताक अली, राम कुमार जैन, समुश्दीन, डां.खुर्शीद, फसरूद्दीन मुनीर अली, सिराज अहमद आदि उपस्थित रहे। सभी मंडल अध्यक्षों को अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक बने तीरथराज पांडेय

प्रयागराज : भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने भाजपा महानगर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का संयोजक तीरथराज पांडेय को मनोनीत किया है। सहसंयोजक की जिम्मेदारी योगेश झमाझम व अमित जौनपुरी को दी गई है। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि अमित जौनपुरी इलाहाबाद उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं। मनोनीत पदाधिकारियों को कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल आदि ने बधाई दी है

भाजपाइयों ने लगवाया कोरोना वैक्सीनेशन कैंप

प्रयागराज : भाजपा की तरफ से तालाब नवल राय कीडगंज में कोरोना वैक्सीनेशन कैंप लगवाया गया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि सभी लोग जल्द से जल्द कोरोना का टीका लगवा लें। महामारी से बचाने का यही एक मात्र उपाय है। सोमवार को लगे इस कैंप में ४४२ लोगों ने टीका लगवाया। पांच अक्टूबर को ज्ञान पुस्तकालय में सुबह दस बजे से टीकाकरण के लिए कैंप लगेगा। इस आयोजन में राजेश केसरवानी, मनोज मिश्रा, मनीष केसरवानी, अजय मिश्रा, मुकेश लारा, दिलीप केसरवानी आदि मौजूद रहे।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.