इस रविवार को सुबह ताजमहल देख पाना होगा मुश्किल, होना पड़ सकता है परेशान

harshita's picture

RGA न्यूज़

10 अक्‍टूबर की सुबह ताजमहल और दोपहर में बंद रह सकता है आगरा किला। डेनमार्क की प्रधानमंत्री करेंगी ताजमहल और आगरा किला का दीदार। बुधवार को एडवांस पार्टी ने किया स्मारकों का निरीक्षण डीएम के साथ हुई बैठक।

डेनमार्क की प्रधानमंत्री की विजिट के चलते इस रविवार ताजमहल सुबह बंद रहेगा।

आगरा, अगर आप 10 अक्टूबर को ताजमहल या फिर आगरा किला का दीदार करने जा रहे हैं तो जरा संभल कर। एक से दो घंटे तक दोनों स्मारक बंद रहेंगे। ऐसे में न तो टिकट की बिक्री होगी और न ही किसी भी पर्यटक को प्रवेश मिलेगा। इसकी वजह यह है कि डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेड्रिकसन ताजमहल और आगरा किला का दीदार करेंगी। उनके साथ पति बो टेनबर्ग भी होंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए बुधवार को डेनमार्क की एडवांस टीम ने दोनों स्मारकों का निरीक्षण किया। एडीएम प्रोटोकाल हिमांशु गौतम ने सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी दी। शाम को डीएम कैंप कार्यालय में प्रधानमंत्री की सुरक्षा टीम ने डीएम प्रभु एन सिंह के साथ बैठक की। वहीं ताजमहल और आगरा किला कितनी देर बंद रहेंगे, इसका निर्णय गुरुवार को होगा। यह भी गौरतलब है कि अक्‍टूबर में टूरिस्‍ट सीजन की शुरुआत हो चुकी है और दिल्‍ली व नोएडा से ज्‍यादातर लोग शनिवार और रविवार को आगरा आते हैं। 10 अक्‍टूबर को रविवार है।

डेनमार्क की प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते बुधवार को निरीक्षण करती एडवांस टीम। 

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेड्रिकसन नौ से 12 अक्टूबर तक भारत की यात्रा पर आ रही हैं। नौ अक्टूबर की रात आठ बजे वह डेनमार्क से सीधे एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगी, जहां पर प्रदेश सरकार के किसी मंत्री द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। भारतीय संस्कृति से रूबरू कराने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। स्वागत के बाद सीधे वह होटल अमर विलास पहुंचेंगी। 10 अक्टूबर की सुबह छह बजे ताजमहल का दीदार करेंगी फिर वापस होटल पहुंचेंगी। ब्रेक फास्ट के बाद आगरा किला को देखने के लिए पहुुंचेगी। दोपहर दो बजे प्लेन से आगरा से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

वीआइपी रोड पर आवागमन रहेगा बंद

एयरफोर्स स्टेशन पर जैसे ही डेनमार्क की प्रधानमंत्री का विमान लैंड करेगा। स्टेशन से लेकर होटल तक वीआइपी रोड पर आवागमन बंद कर दिया जाएगा। होटल पहुंचने के बाद आवागमन चालू होगा।

निगम चलाएगा विशेष सफाई अभियान

नगर निगम की टीम गुरुवार से विशेष सफाई अभियान चलाएगी। वीआइपी रोड पर जो भी गड्ढे हैं। उन्हें भरा जाएगा।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.