RGA न्यूज़
इगलास मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बुधवार सुबह हुए हादसे में तीन पुलिसकॢमयों समेत चार लोगों की मौत ने पूरे जिले के पुलिसकॢमयों को रुला दिया। हादसे में मृत सब इंस्पेक्टर गाजियाबाद के रहने वाले थे।
तीन पुलिसकॢमयों समेत चार लोगों की मौत ने पूरे जिले के पुलिसकॢमयों को रुला दिया।
अलीगढ़, इगलास मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बुधवार सुबह हुए हादसे में तीन पुलिसकॢमयों समेत चार लोगों की मौत ने पूरे जिले के पुलिसकॢमयों को रुला दिया। हादसे में मृत सब इंस्पेक्टर गाजियाबाद के रहने वाले थे। मृतकों में एक हेड कांस्टेबल फिरोजाबाद और एक सिपाही आगरा के थे। चौथा मृतक अलीगढ़ का ही निजी कार का चालक था। तीन साथियों की मृत्यु से जिले भर के पुलिसकर्मी शोक संतप्त हो गए। थानों में शोक सभाएं हुईं। इस दौरान यादें साझा करते हुए श्रद्धांजलि दी गईं।
मुरैना में दबिश देने गए थे पुलिस कर्मी
इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर मढ़ी निवासी चंद्रपाल शर्मा की बाइक 22 फरवरी को घर के बाहर से चोरी हो गई थी। इस मामले में मथुरा के थाना सुरीर के बधनवारा निवासी गपुआ का नाम प्रकाश में आया। मंगलवार को उसकी लोकेशन मुरैना (मध्य प्रदेश) में मिली थी। रात करीब साढ़े 11 बजे इगलास थाने की बेसवां चौकी के प्रभारी मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल सुनील, सिपाही पवन व सिपाही रामकुमार निजी गाड़ी से रवाना हुए। बेसवां निवासी दीपक गाड़ी ड्राइव कर रहे थे। तड़के करीब साढ़े तीन बजे मुरैना में हादसा होने की सूचना ने पुलिस के होश उड़ा दिए। सिपाही रामकुमार घायल बताए गए। जबकि अन्य की मौत की खबर मिलते ही सुबह करीब छह बजे एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सीओ इगलास अशोक कुमार को मुरैना के लिए रवाना कर दिया। इसके बाद एसपी क्राइम राजेश श्रीवास्तव और इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार दुबे भी रवाना हो गए। इधर, पुलिस लाइन से लेकर सभी थानों में शोक का माहौल रहा।
हादसे में मृतक
-सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार (32) पुत्र विजेंद्र सिंह, निवासी ग्राम संगम विहार थाना नंदग्राम, जिला गाजियाबाद
-हेड कांस्टेबल सुनील (34) पुत्र जर्मन सिंह, निवासी नगला छीतर, थाना एका, फिरोजाबाद
-सिपाही पवन (33) पुत्र रामवीर, निवासी खेडिय़ा, थाना कागारौल, आगरा
-चालक दीपक कुमार पुत्र नेमसिंह, निवासी ग्राम किला, बेसवां, अलीगढ़
-घायल
सिपाही रामकुमार पुत्र राजवीर सिंह, ग्राम नागर, थाना अछनेरा, आगरा
सीएम ने जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में पुलिसकॢमयों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मृतकों के शोक संतप्त स्वजन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने सुबह ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि मध्यप्रदेश सरकार के अधिकारियों से समन्वय करते हुए इस दुर्घटना में घायल हुए पुलिसकॢमयों के उपचार की समुचित व्यवस्था कराएं। दिवंगत हुए पुलिसकॢमयों के पाॢथव शरीर को उनके गृह जनपद तक लाने की व्यवस्था कराएं। उन्होंने सभी प्रभावितों को अनुमन्य सहायता राशि प्रदान करने के भी निर्देश दिए हैं।
विनम्र व्यवहार के थे मनीष
पांच जुलाई 1989 को जन्मे मनीष कुमार वर्ष 2015 बैच के दारोगा थे। 31 अगस्त 2017 को अलीगढ़ में सबसे पहले बन्नादेवी थाना की सारसौल चौकी पर प्रशिक्षु रहे। इसके बाद अकराबाद की कौडिय़ागंज चौकी, लोधा थाना की खेरेश्वर चौकी का प्रभार मिला। फिर कुछ दिन शहर के गांधीपार्क और सिविल लाइन थाने की दोदपुर चौकी में भी तैनाती हुई। यहीं से इगलास गए थे। उनके साथी पुलिसकर्मी बताते हैं कि मनीष का व्यवहार बेहद विनम्र था।
नौ महीने पहले सुनील को मिली थी पदोन्नति
एक जून 1987 को जन्मे फिरोजाबाद के थाना एका के नगला चित्तर निवासी हेड कांस्टेबल सुनील कुमार 16 नवंबर, 2006 को पुलिस विभाग में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। 29 दिसंबर, 2020 को उन्हेंं पदोन्नति मिली थी। इनके पिता जर्मन सिंह पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं। सेना में तैनाती के दौरान बड़े भाई जय सिंह कुछ साल पहले शहीद हो गए। भाई सुशील कुमार प्राथमिक शिक्षक हैं। एक भाई अजित सीआरपीएफ में हैं। सुनील के 13 साल की पुत्री अवनी और छह साल का बेटा कृष्णा है।
तीन भाइयों में सबसे छोटे थे पवन
आगरा के थाना कागारौल क्षेत्र के खेडिय़ा निवासी सिपाही पवन कुमार का जन्म 10 दिसंबर, 1988 को हुआ था। 16 जनवरी, 2011 को पुलिस में भर्ती हुए। 22 मार्च, 2020 को अलीगढ़ में तैनाती मिली। इससे पहले वे मेरठ, झांसी व कासगंज में तैनात रहे। पिता रामवीर, बड़े भाई धर्मेंद्र खेती करते हैं। पवन तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। मझले भाई लोकेंद्र गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। मां शांति देवी गृहिणी हैं। पवन चाहर की शादी 14 साल पहले सर्वेश से हुई थी। उनके दो बच्चे बेटी हिना (14), बेटा हैप्पी (8) हैं।
अस्पताल में चल रहा इलाज
हादसे में घायल हुए आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव नागर निवासी सिपाही रामकुमार चार दिसंबर, 2015 को पुलिस विभाग में भर्ती हुए। इनके पिता राजवीर सिंह एसएन मेडिकल कालेज में सेवारत हैं। रामकुमार दो भाइयों में बड़े हैं। छोटे भाई अशोक कुमार भी एसएन मेडिकल कालेज में संविदा पर कार्यरत हैं। रामकुमार आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
उप्र पुलिस के तीन होनहार व कर्मठ कॢमयों की आन ड्यूटी सड़क दुर्घटना में मौत का समाचार हृदय विदारक है। मेरी व अलीगढ़ पुलिस परिवार की संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस हादसे में अपनों को खो दिया है। दिवंगत पुलिसकॢमयों को विनम्र श्रद्धांजलि। जो बहादुर जवान घायल हैं, हम सब उसकी कुशलता की कामना करते हैं और इस कठिन समय में उसके परिवार के साथ खड़े हैं।