लखीमपुर खीरी घटना पर गर्माई राजनीति, मिनी पंजाब में सिखों और किसानों के बीच अखिलेश ने की पैठ बनाने की कोशिश, पंजाबी गायिका ने बढ़ाया जोश

harshita's picture

RGA न्यूज़

ऐसे समय में जब लखीमपुर में हुए उपद्रव के बाद राजनीति गर्माई हुई है। बुधवार को मिनी पंजाब के बंडा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभा के जरिए सिखोंं व किसानों में पैठ बनाने की कोशिश की।

लखीमपुर खीरी घटना पर गर्माई राजनीति, 'मिनी पंजाब' में सिखों और किसानों के बीच अखिलेश

बरेली, ऐसे समय में जब लखीमपुर में हुए उपद्रव के बाद राजनीति गर्माई हुई है। बुधवार को मिनी पंजाब यानि बंडा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभा के जरिए सिखोंं व किसानों में पैठ बनाने की कोशिश की। उन्होंने न सिर्फ जिले बल्कि यहां से सटे पीलीभीत व खीरी के तराई मतदाताओं तक अपना संदेश पहुंचाने की कोशिश की। अखिलेश ने सिख व किसानों पर केंद्रित भाषण में दिल्ली के कृषि कानून विरोधी आंदोलन, लखीमपुर कांड को कुरेदा। किसान व सिखों को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी समेत तराई से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक वोटों की फसल के लिए माहौल बनाने की कोशिश की।

खास बात यह कि अखिलेश ने राजनीतिक दलों विशेषकर सरकार पर निशाना तो साधा, लेकिन उन्होंने वहां का माहौल राजनीतिक नहीं होने दिया। यही कारण था कि मंच पर पार्टी जिलाध्यक्ष तनवीर खां के अलावा किसी अन्य नेता या पदाधिकारी को वहां जगह नहीं दी। परिसर में भी सिख समाज के अधिकांश लोग ही मौजूद थे। संदेश साफ था कि वह सिख समाज से ही बात करने आए हैं। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से हेलीपैड के अलावा सुनासिर मंदिर व गुरुद्वारा परिसर के बाहर मुलाकात 

इससे पहले दोपहर करीब 12 बजे गुरुद्वारा नानकपुरी में उन्होंने दीवान को मत्था टेका, संत बाबा सुखदेव सिंह जी महाराज की समाधि स्थल को नमन किया। रागी जत्था ने सबद कीर्तन के साथ वाद्ययंत्र बजाकर उनका स्वागत किया। दिल्ली में आंदोलन के दौरान जिन दो किसानों कश्मीर सिंह व नवरीत सिंह की जान चली गई थी। उन्हें भी श्रद्धांजलि दी। 20 मिनट के संबोधन में वह 15 मिनट तक सिखों व किसानों पर बोले। बोले सो निहाल के घोष के साथ सिख संगत ने भी सपा मुखिया को सुखद अनुभूति कराई।

 

 

यह भी पढ़ें

Shahjahanpur Crime : शाहजहांपुर में चार दिन से लापता बीमा एजेंट का झाड़ियों में मिला शव

 

पंजाब से सपाइयों में जोश भरने आयी गायक सोनिया मान

पंजाब का प्रसिद्ध गायक व अभिनेत्री सोनिया मान भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सभा में पहुंची। उन्होंने डेढ़ मिनट के संबोधन में युवाओं में जोश भरा। कृषि कानून की वापसी व किसानों को न्याय के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सपा के समर्थन का आह्वान किया।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.