म्याऊं के आंगनबाड़ी केंद्र के गोदाम में लगी आग, देशी घी सहित जली दाल

harshita's picture

RGA न्यूज़

बदायूं के कस्बा म्याऊं में उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र का गोदाम बना हुआ है। यहां से ही क्षेत्र की आंगनबाड़ी केंद्रों पर खाद्यान्न वितरित किया जाता है। बुधवार को जिले से यहाँ खाद्यान्न भेजा गया था।

 म्याऊं के आंगनबाड़ी केंद्र के गोदाम में लगी आग, देशी घी सहित जली दाल

बरेली, बदायूं के कस्बा म्याऊं में उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र का गोदाम बना हुआ है। यहां से ही क्षेत्र की आंगनबाड़ी केंद्रों पर खाद्यान्न वितरित किया जाता है। बुधवार को जिले से यहाँ खाद्यान्न भेजा गया था, जिसमे बड़ी मात्रा में देशी घी, दाल आदि थी। देर रात 2 बजे करीब गोदाम के उस हिस्से में आग लगी जहां देशी घी के पैकेट रखे थे। आग लगने पर आसपास के लोगों ने देखा तो दमकल कर्मियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक देशी घी पूरी तरह जल चुका था। अब तक अधिकारियों ने मौके पर पहुँच कर नुकसान का आंकलन नही किया है। 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.