RGA न्यूज़
संरक्षित ट्रेन संचलन को सुनिश्चित करने के लिए इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी-कासगंज रेल खंड का संरक्षा आडिट प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।
बदायूं रेलवे स्टेशन पर दो घंटे रुके प्रमुख संरक्षा अधिकारी, किया आडिट, पूछे सवाल, अफसराें ने बेबाकी से दिए जवा
बदायूं, संरक्षित ट्रेन संचलन को सुनिश्चित करने के लिए इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी-कासगंज रेल खंड का संरक्षा आडिट प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। बरेली से चले अधिकारी बदायूं रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर डेढ़ बजे पहुंचे। यहां करीब दो घंटे के निरीक्षण के बाद साढ़े तीन बजे कासगंज के लिए रवाना हुए।
दो घंटे के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गैंग नंबर संपार संख्या 275 का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गैंग स्टाफ एवं स्टेशन कर्मचारियों से संरक्षा ज्ञान की जांच की। जिसमें सभी ने कुशलतापूर्वक सवालों का जबाव दिया। इसके साथ ही अधिकारियों को संंरक्षा उपकरण भी क्रियाशील स्थिति मिले। वहीं, अधिकारियों द्वारा मार्गवर्ती पैनल, स्टेशन यार्ड, सिगनलों, समपारों, पुलों आदि का गहन निरीक्षण किया गया। रनिंग रूम, डीजल लाबी, कोचिंग डिपो एवं दुर्घटना सहायता गाड़ी, दुर्घटना राहत चिकित्सा उपकरणों का भी गहन निरीक्षण किया गया। वहीं, उपकरण की कार्यशीलता परखी गई।
इस दौरान वरिष्ठ मंडल परिचलन डा. हरिश, मंडल इंजीनियर मसूद अहमद, स्टेशन अधीक्षक परास चंद्र प्रवीन, आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष यादव, एके भटनानगर आदि मौजूद रहे। बरेली से कासगंज तक के लिए गए निरीक्षण में इज्जतनगर मंडल का नेतृत्व अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन अजय वार्ष्णेय ने किया। वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी नीतू सहित संरक्षा से जुड़े अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं संरक्षा सलाहकारों द्वारा इस संरक्षा आडिट में सक्रिय प्रतिभाग किया।