कांग्रेसियों को राजस्थान में ही फूंकना पड़ा पीएम और सीएम का पुतला

harshita's picture

RGA न्यूज़

पुलिस प्रशासन की चौकसी के चलते नहीं कर सके फतेहपुर सीकरी सीमा में प्रवेश

कांग्रेसियों को राजस्थान में ही फूंकना पड़ा पीएम और सीएम का पुतला

आगरा। राजस्थान कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का फतेहपुर सीकरी सीमा में प्रवेश कर लखीमपुर खीरी जाने का एलान धरा रह गया। पुलिस और प्रशासन की चौकसी के चलते वे सीमा में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन नहीं कर सके। उन्होंने राजस्थान सीमा में ही दोनों पुतले फूंके और सरकार विरोधी नारेबाजी की।

इससे पूर्व सुबह 10 बजे से ही राजस्थान के भरतपुर स्थित सनौली गांव में कांग्रेस की जनसभा में भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को अवैध हिरासत में लेने, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लखनऊ एयरपोर्ट पर धरना देने की घटना की निंदा की। कहा कि समय आने पर जनता इसका बदला अवश्य लेगी। जनसभा के बाद बाद पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह, शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग, विधायक बयाना अमर सिंह, विधायक नगर वाजिब अली, विधायक कामां जाहिदा खान, विधायक राजाखेड़ा रोहित बोहरा, विधायक नदबई जोगिंदर अवाना, मेयर अभिजीत, डिप्टी मेयर गिरीश चौधरी की मौजूदगी में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फतेहपुर सीकरी सीमा की ओर पैदल मार्च किया। दोपहर 2:15 बजे सीमा पर पहले से ही तैनात एसडीएम किरावली विनोद जोशी, सीओ अछनेरा महेश कुमार, इंस्पेक्टर फतेहपुर सीकरी जय श्याम शुक्ला समेत पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। पुलिस व प्रशासन के समझाने पर कांग्रेस नेता राजस्थान लौट गए। खेरागढ़ तहसील का आरओ प्लांट दो वर्ष से खराब

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.