सुभाष नगर गुरुद्वारे में संत समागम का मुख्य दिवान सजाया गया

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ बरेली
बरेली:- धन धन बाबा नन्द सिंह जी कालेरा वालिया की पवित्र याद को रखकर कीर्तन दरबार सजाया गया।जिसमें सवेरे सम्पठ की समाप्ति के बाद गुरुद्वारे साहिब हाल में पुष्प वरखा की गयी।लुधियाना नानकसर से आये भाई जसप्रीत सिंह हैप्पी वीर जी और चंड़ीगढ़ से बलविंदर सिंह रंगीला जी ने।राम जना को राम भरोसा, नाम जपत सभ मिटियो अंदेसा,कोई बोले राम राम कोई अल्लाह है,कोई सेवे गौसाईया कोई अल्लाहे।का शब्द गायन करके समूह गुरु नानक नाम लेवा साध संगत जी को निहाल किया।कीर्तन दरबार की समाप्ति के बाद बाहर से आये रागी जत्थो को गुर घर की बक्शीस देकर सम्मानित किया गया।कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्रजीत सिंह छाबरा ने संत समागम के संचालनकर्ता भाई अमरपाल सिंह को सम्मानित किया गया।गुरुद्वारे में तरह तरह के लंगर के स्टाल लगाए गये और गुरु का अटूट लंगर छककर सगतो ने गुरु महाराज की खुशियां प्राप्त की।इस मोके पर कमेटी की अध्यक्ष सुरेन्द्रजीत सिंह छाबरा।प्रदमन सिंह।जगजीत सिंह।गुरविन्दरपाल सिंह।हरप्रीत सिंह गोलू।हरभजनसिंह मोंगा।कवलजीत सिंह।गुरचरन कोहली।गुरदीप तनेजा।जोरावर सिंह।राजा सलूजा।सुनील बजाज।एम पी सिंह।चतर सिंह।प्रिंस बजाज।किरपाल सिंह का सहयोग रहा।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.