RGA न्यूज़
विकास के पथ पर अलीगढ़ शहर को आगे बढ़ाने के प्रयास शुरू हो चुके हैं। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत एबीडी (एरिया बेस्ड डेवलपमेंट) एरिया को सजाने का काम तो काफी पहले शुरू हो चुका था अब इस दायरे के बाहर शहर को संवारने का काम होगा
सड़क, नाली, खड़ंजा, पुलिया का निर्माण होगा। चौक, चौराहों पर स्ट्रीट लाइट लगेंगी।
अलीगढ़ ,विकास के पथ पर अलीगढ़ शहर को आगे बढ़ाने के प्रयास शुरू हो चुके हैं। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत एबीडी (एरिया बेस्ड डेवलपमेंट) एरिया को सजाने का काम तो काफी पहले शुरू हो चुका था, अब इस दायरे के बाहर शहर को संवारने का काम होगा। नगर निगम सीमा में शामिल होने के बाद खुद को ठगा सा महसूस कर रहे 19 गांवों भी विकसित होंगे। विकास कार्यों का खाका तैयार कर 15वें वित्त आयोग से 70 करोड़ का बजट खर्च करने की स्वीकृति महापौर मोहम्मद फुरकान से मिल चुकी है। इस बजट में 19.5 करोड़ रुपये सिर्फ गांवों में ही खर्च किए जाएंगे। भुजपुरा, खैर रोड और नगला मसानी क्षेत्र में जलभराव की समस्या के निदान के लिए वेस्ट वाटर राइइजनिंग मेन पाइप लाइन बिछाने की योजना है। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच एएमयू में होगी।
यह होना है विकास कार्य
सड़क, नाली, खड़ंजा, पुलिया का निर्माण होगा। चौक, चौराहों पर स्ट्रीट लाइट लगेंगी। शहरी क्षेत्र में अन्य विकास कार्यों के साथ फूड प्लाजा, वेंङ्क्षडग जोन विकसित होंगे। परिषदीय स्कूलों की रंगाई-पुताई, मरम्मत कार्य किए जाएंगे। इलेक्ट्रिक बसों के लिए विभिन्न मार्गों पर माडल ई-बस स्टाप स्थापित होंगे।
खास बातें
- 70 करोड़ रुपये में शहर को संवारने का खाका तैयार।
-19 गांव शामिल हुए हैं शहर में, इन इलाकों में होने हैं विकास कार्य।
ये होंगे कार्य
- 27 करोड़ से वार्डों में सड़क, नाली, पुलिया
- 19.5 करोड़ से 19 गांवों में निर्माण कार्य
- 6 करोड़ से भुजपुरा, खैर रोड पर वेस्ट वाटर राइङ्क्षजग मेन पाइप लाइन
- 6 करोड़ से नई बस्ती, कालीदह, विकास नगर पोखर का उदाहरण
- 3.50 करोड़ से विभिन्न मार्गों पर ई-बस के लिए बस स्टाप
- 1.5 करोड़ से परिषदीय स्कूलों की रंगाई-पुताई व मरम्मत
- 01 करोड़ से फूड प्लाजा, वेंङ्क्षडग जोन किए जाएंगे विकसित
-01 करोड़ से दो जोनल कार्यालयों का निर्माण
- 218 निर्माण कार्य पार्षदों द्वारा बताए गए
- 113 अन्य निर्माण कार्य भी कराए जाएंगे
ये भी होने हैं कार्य
- 36.08 लाख से रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
- 133.53 लाख से रावणटीला पंङ्क्षपग स्टेशन का जीर्णोद्धार
- 138.23 लाख से शाहजमाल पंङ्क्षपग स्टेशन का जीर्णोद्धार
- 339.94 लाख से चार आरसीसी जलाशय का निर्माण
- 397.13 लाख से स्काई टावर परिसर में भूमिगत जलाशय
- 12.06 लाख रुपये से पंप हाउस का निर्माण
.......
शहर को साफ-स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम पूरे प्रयास कर रहा है। विकास की जो योजनाएं बनाई गई हैं, उन्हें जमीन पर उतारा जा रहा है। प्रयास यही है कि शहरवासियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिलें।