मैनपुरी में महिला की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमी पर लगा आरोप

harshita's picture

RGA न्यूज़

शुक्रवार रात 12.30 बजे घर में सोते वक्‍त पहुंचे कुछ लोग। पति को चारपाई से बांधकर महिला को उठा ले गए और खेत में ले जाकर चाकू और सरिया से उसकी हत्‍या कर दी। पुलिस मामले की अलग अलग पहलुओं से जांच कर रही है।

मैनपुरी में महिला सुनीता की हत्‍या शुक्रवार देर रात कर दी गई।

आगरा, मैनपुरी में शनिवार सुबह सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। एक महिला की पीट-पीटकर हत्‍या कर दी गई है। शु्क्रवार देर रात महिला को सोते वक्‍त घर से कुछ लोग उठा ले गए और खेत में ले जाकर उसकी हत्‍या कर दी गई। सुबह लोगों को जब जानकारी हुई तो पुलिस को खबर की गई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

मैनपुरी के थाना बिछवां के गांव नगला खगी निवासी अरविंद का विवाह पांच साल पहले सुनीता के साथ हुआ था। कुछ दिन पूर्व सुनीता के गांव के ही निवासी दिनेश के साथ प्रेम संबंध हो गए थे। एक अक्टूबर को सुनीता पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। घटना की शिकायत अरविंद ने पुलिस से की थी। पांच अक्टूबर को सुनीता अपने प्रेमी को छोड़कर वापस पति के पास आ गई थी। वह दुबारा प्रेमी के पास वापस जाने के लिए तैयार नहीं थी। शुक्रवार रात सुनीता और अरविंद घर के बरामदे में सो रहे थे। रात करीब 12:30 बजे कुछ हमलावर घर में आए और अरविंद को चारपाई से बांध दिया। सुनीता को अगवा कर ले गए। खेत में ले जाकर सुनीता की बेरहमी से पीट पीटकर चाकू और सरिया मारकर हत्या कर दी। स्वजन ने महिला के प्रेमी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की अलग अलग पहलुओं से जांच कर रही है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.