![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ बरेली
बरेली:- 02 अक्टूबर 2018 गांधी जयन्ती का पर्व जनपद में जगहों-जगहों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री तथा अमर शहीदों की भूतियों/चित्रों पर अनावरण माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। और बडे धूम धाम से हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया सभी सरकारी व अद्र्वसरकारी संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
मण्डलायुक्त श्री रणवीर प्रसाद ने आयुक्त कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया व राष्ट्रगान को दोहराया तथा शहीद स्तभ पर पुष्पाजंलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया। मण्डलायुक्त ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर मल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया।
मण्डलायुक्त ने आयुक्त सभागार में गोष्ठी के दौरान कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 पोरबन्दर में हुआ था और 2 अक्टूबर को लाल बहादुर शास्त्री जी का भी जन्म हुआ था। उन्होने कहा कि भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन को नई दिशा और गति देने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अप्रतिम योगदान रहा। उन्होने सत्याग्रह तथा सविनय अवज्ञा आन्दोलन के माध्यम से उन्होने सभी वर्गो में आज्ञावी को लौ को प्रज्जवल्लित किया उन्होने देश की सामाजिक एवं सांस्कृतिक समरसता के माध्यम राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोकर सशक्त बनाने में अप्रतिम भूमिका का निर्वहन किया। जिन्होने स्वतंत्रता सग्राम की बलिबेदी पर अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया यह दिन हम सब को गांधी जी के आदर्शो, सिद्धान्तों व उनके सदाविचारों को अपनाने के साथ ही उनके पदचिन्हों पर चलने का सुअवसर प्रदान करता है सभी लोग अपने दायित्वों को समझकर अपने कर्तव्यों का पालन करें। मण्डलायुक्त ने कहा कि अंहिसा का जो सिद्धान्त है वह बदलते रहते है यह गांधी जी के अन्दर ऐसा नही था वह अपने सिद्धान्त नही बदलते थे आज के समय जो पीढ़िया है, उनके विचार व सिद्धान्तों को भूलते जा रही है, सभी लोग अपने-अपने बच्चों को ऐसे महान पुरुषों के नाम उनकी पहचान की जानकारी अवश्य दें।
गांधी जयन्ती पर स्कूली बच्चों द्वारा प्रातः काल प्रभात फेरी निकाली गयी मालिन बस्तियों में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। कुष्ठ आश्रम, नारी निकेतन, संकेत विद्यालय, बाल सम्प्रेक्षण गृह, चिकित्सालय, अनाथालयों आदि में फल व मिष्ठान वितरित किया गया जगहों-जगहों पर विचार गोष्ठियां व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुये। इस अवसर पर कमिश्नरी कार्यालय में समस्त स्टाप मैजूद रहे।
जिलाधिकारी श्री वीरेन्द्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट में गाँधी जी तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर मल्यार्पण किया।
जिलाधिकारी श्री वीरेन्द्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट में महात्मा गंाधी जी की 150वीं जयन्ती पर कहा कि आज हम सभी भारतवासी महात्मा गांधी जी की 150वीं जयन्ती मना रहे हैं। गाँधी जी सदैव देश की सेवा में अपना परम योगदान देते थे। गांधी जी ने विदेश में शिक्षा प्राप्त की थी। आज हमें यह प्रण लेना होगा कि हम अपने दायित्वों का पालन निष्ठा पूर्वक करें। गाँधी जी अपने जीवनकाल में दक्षिण अफ्रीका में हुई रेल की घटना से डरे नही बल्कि उन्होने इसका उन्होने डटकर मुकाबला किया इसी प्रकार से हमें भी अपने जीवन काल में आयी घटनाओं का डरकर नही बल्कि डटकर मुकाबला करना चाहिये।
गाँधी जी के विचार थे कि जिन्दगी एक लम्हा है हमें इसे खुलकर जीना चाहिये। गाँधी जी ने ‘‘जय जवान जय किसान‘‘ का नारा लगाया जिसे हम सभी भारतवासी आज भी याद करते हैं। पूरे भारत देश में जहां कही संघर्ष की भावना जागरुक होती है वहां आज भी गांधी जी का नाम लिया जाता है गांधी जी को लोग बापू के नाम से भी जानते थे जिलाधिकारी ने साफ शब्दांे में स्पष्ट किया कि आज पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान का प्रण लिया जा रहा है क्यो न आज हम भी स्वच्छ भारत अभियान का प्रण लें। नेहरु जी के निधन के बाद लाल बहादुर शास्त्री भारत के प्रधानमंत्री बने।
कार्यक्रम केे पश्चात दौपदी कन्या इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती रीता शर्मा द्वारा भक्ति गीत गाये गये जिलाधिकारी दौपदी कन्या इण्टर कालेज की छात्राओं को पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर ए0डी0एम(ई) श्री रामसेवक द्विवेदी, ए0डी0एम सिटी श्री ओ0पी0 वर्मा, ए0डी0एम (एफ0आर) श्री मनोज पाणे,सिटी मजिस्ट्रेट श्री अशोक कुमार शुक्ला सहित अंन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।
माल्यार्पण करते बरेली जिला अधिकारी