![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/09_10_2021-mr._india_dailywood_22097576.jpg)
RGA न्यूज़
मजाक में कहे शब्द कई बार आपकी असल जिंदगी की सफलता बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ अर्जुन वशिष्ठ के साथ भी हुआ। उनके दोस्त यार मजाकिया अंदाज में उन्हें बोलते थे कि ‘भाई माडलिंग कर ले बिल्कुल हीरो लगता है’।
दिल्ली के पांच सितारा होटल में 22 से 26 अक्टूबर तक हुई थी मिस्टर एंड मिस इंडिया डेलीवुड प्रतियोगिता
बरेली, मजाक में कहे शब्द कई बार आपकी असल जिंदगी की सफलता बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ अर्जुन वशिष्ठ के साथ भी हुआ। उनके दोस्त, यार मजाकिया अंदाज में उन्हें बोलते थे कि ‘भाई माडलिंग कर ले बिल्कुल हीरो लगता है’। लेकिन अर्जुन ने शुरुआत में केवल मस्ती माना। किस्मत को कुछ ऐसा ही मंजूर था। 22 से 26 अक्टूबर तक दिल्ली से पांच सितारा होटल में हुई डेलीवुड मिस्टर एंड मिस इंडिया 2021 प्रतियोगिता में सुभाष नगर निवासी अर्जुन वशिष्ठ ने सेकेंड रनर-अप का खिताब अपने नाम कर बरेली का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में देश भर से कुल 76 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। चार राउंड में पहला बीच राउंड, दूसरा रैंप वाक, तीसरा टैलेंट और चौथा क्विज राउंड था। प्रतियोगियता में पंजाब के करन कौरा विजेता रहे। वहीं, राजस्थान के करन वीर फर्स्ट रनर अप बने थे।
बाडी फिट करने का शौक ले गया रैंप तक : अर्जुन का परिवार सुभाष नगर में रहता है। पिता कैलाश चंद्र मिश्रा और मां अर्चना के अलावा परिवार में दो भाई हिमांश और प्रियांशु भी हैं। अर्जुन बचपन से ही शरीर फिट रखने के प्रति संजीदा रहे। वर्ष 2012 में अर्जुन को बरेली कालेज में के भौतिकी में बतौर शिक्षक नौकरी मिल गई। यहीं से माडलिंग के सफर का आगाज हुआ।
डायट मेंं प्रर्थना स्थल का हुआ उद्घाटन : डायट फरीदपुर में प्राचार्य शशि देवी व बीएसए विनय कुमार ने शुक्रवार को प्रार्थना स्थल का उद्घाटन किया। उप शिक्षा निदेशक ने निर्माण कार्य एवं शिक्षकों द्वारा अपने प्रशिक्षण स्थली के प्रति समर्पण की भावना की प्रशंसा की। बीएसए ने शिक्षकों के अपने प्रशिक्षण स्थली के प्रति भावनात्मक लगाव की प्रशंसा की। इस मौके शिक्षक प्रदीप तोमर, उप प्राचार्य मुन्ने अली, आनंद प्रकाश शर्मा, बीईओ शशांक शेखर मिश्रा, एसआरजी डा.लक्ष्मी शुक्ला, एआरपी फरीदपुर लक्ष्मीकांत शुक्ला, रूचि, बलराज विभिन्न विकास खंडों के शिक्षक मौजूद रहे।