लखीमपुर खीरी की हिंसा के विरोध में 18 को संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, छह घंटे रोकी जाएंगी ट्रेन

harshita's picture

RGA न्यूज़

संयुक्त किसान मोर्चा 15 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी की हिंसा के विरोध में पुतला दहन करेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका जाएगा। इसके बाद 18 अक्टूबर को देश भर में छह घंटे ट्रेन रोकी जाएंगी

किसान नेता राकेश टिकैत का इस मामले में कहना है

लखनऊ, लखीमपुर खीरी में बीते रविवार की हिंसा में चार किसानों सहित आठ में लोगों की मौत के मामले को स्वत: संज्ञान लेकर उत्तर प्रदेश सरकार को सुप्रीम कोर्ट के फटकार लगाने बाद संयुक्त किसान मोर्चा का विरोध जारी है। किसान नेता राकेश टिकैत का इस मामले में कहना है कि जब तक मंत्री पद पर अजय कुमार मिश्रा हैं, तब तक किसानों को न्याय मिलना संभव नहीं है।

संयुक्त किसान मोर्चा 15 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी की हिंसा के विरोध में पुतला दहन करेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका जाएगा। इसके बाद 18 अक्टूबर को देश भर में छह घंटे ट्रेन रोकी जाएंगी। यह सुबह दस बजे से शाम के 4 बजे तक होगा। इसके साथ 26 अक्टूबर को बैठक होगी और पूरे देश में किसानों की अस्थियों की कलश यात्राएं निकाली जाएंगी। किसान नेता राकेश टिकैत का कहना है कि केंद्रीय मंत्री और उनके बेटे को गिरफ्तार किया जाए। हमने 12 तारीख तक का समय दिया है। 12 अक्टूबर को बैठक है उसके बाद हम अगला फैसला लेंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा ने लखीमपुर खीरी कांड में उत्तर प्रदेश सरकार की न्यायिक और एसआइटी जांच को खारिज कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने 11 अक्टूबर तक आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी और उसके पिता अजय कुमार मिश्रा को केन्द्र सरकार के मंत्री पद से हटाने की मांग की गई है। इनका कहना है कि अगर यह मांगें पूरी नहीं की गई तो लखीमपुर खीरी के तिकुनिया गांव में सभी किसान एकत्रित होंगे और आगे क्या करना है इसपर फैसला करेंगे। 12 को तिकुनिया गांव में अरदास का कार्यक्रम है। 12 को शहीद किसान दिवस मनाया जाएगा। और यहां आगे की रणनीति तय की जाएगी। संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों से अपील की है कि लखीमपुर खीरी में शहीद हुए पांच लोगों के अंतिम अरदास में सभी लोग शामिल हों। इसके बाद यहां से केंद्र सरकार और योगी आदित्यनाथ सरकार पर दबाव बनाने के लिए आगे की रणनीति तय की जाएगी।

 

 

यह भी पढ़ें

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के योगदान को सराहा, बोले-देश में लागू करने की जरूरत

 

संयुक्त किसान मोर्चा का आरोप है कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लखीमपुर खीरी के दोषियों को बचाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। इस केस में सुमित जयसवाल और अंकित दास जैसे लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया जाना चाहिए था। यूपी सरकार ने अबतक यह नहीं किया है।  

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.