बुलंदशहर से नक्शा हुआ स्वीकृत, आगरा में एडीए से होगा जारी

harshita's picture

RGA न्यूज़

ओबीपीएएस पोर्टल से खड़ी हुई समस्या शासन से की गई शिकायत। 24 घंटे के बाद नक्शे का निस्तारण हो रहा अपडेट। पोर्टल में तकनीकी कमी के चलते नक्शे के निस्तारण का अपडेट 24 घंटे के बाद हो रहा है।

एडीए के लिए आनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम सिरदर्द बन गया है।

आगरा, आनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम (ओबीपीएएस) पोर्टल की पोल खुल रही है। यमुनापुरम कालोनी, बुलंदशहर के एक व्यक्ति ने 200 वर्ग गज जमीन का नक्शा पास करने को ओबीपीएएस पोर्टल में आवेदन किया। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने कुछ आपत्तियों के बाद नक्शे को स्वीकृत कर दिया, लेकिन गुरुवार को यह नक्शा निर्गत करने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के पोर्टल में पहुंच गया। इससे अफसर चौंक गए क्योंकि बुलंदशहर से स्वीकृत नक्शा यहां से जारी नहीं किया जा सकता है। अफसरों ने इसकी शिकायत शासन में की है। वहीं, पोर्टल में तकनीकी कमी के चलते नक्शे के निस्तारण का अपडेट 24 घंटे के बाद हो रहा है।

प्रदेश सरकार के आदेश पर एक अप्रैल से मैनुअल नक्शा पास करना बंद हो गया है। नक्शे के लिए ओबीपीएएस में आवेदन किया जाएगा और इसी से नक्शा पास होगा। ओबीपीएएस में तकनीकी कमियां हैं। इसे लेकर दो माह पूर्व एडीए अफसरों से सुझाव मांगे गए थे। अफसरों ने पोर्टल में आपत्तियां ठीक से अंकित न होने, रिपोर्ट अचानक गायब होने सहित अन्य कमियों को इंगित कराया था। गुरुवार को एडीए पोर्टल में एक नक्शा पहुंचा। यमुनापुरम कालोनी बुलंदशहर निवासी राणा विश्वनाथ सिंह ने 200 वर्ग गज के भूखंड के नक्शे के लिए आवेदन किया था। निर्धारित शुल्क भी अदा किया गया। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने इस नक्शे को स्वीकृत कर दिया लेकिन तकनीकी कमी के चलते यह नक्शा निर्गत नहीं हुआ। एडीए के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व में भी कई विकास प्राधिकरण का नक्शा एडीए में पहुंचा है।

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.