मिशन 2022 की कामयाबी के लिए भाजपा ने शुरू किया मैं भी हूं पन्ना प्रमुख अभियान

harshita's picture

RGA न्यूज़

गणेश केसरवानी ने अपने बूथ संख्या 288 पर स्वयं को पन्ना प्रमुख बनाया। कहा कि इस अभियान से पार्टी को बल मिलेगा। सभी पन्ना प्रमुख मिलकर अगले चुनाव में जीत दिलाएंगे। इस अभियान को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से प्रचारित प्रसारित करना होगा।

भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है

प्रयागराज, भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। शीर्ष पदाधिकारी बैठकों का दौर चला रहे हैं तो निचले स्तर के कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय बनाने की कवायद चल रही है। इसी कड़ी में भाजपा की ओर  मैं भी हूं पन्ना प्रमुख अभियान शुरू किया गया। भाजपा के कीडगंज कार्यालय में महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

पन्ना प्रमुख मिलकर दिलाएं 2022 में जीत

गणेश केसरवानी ने अपने बूथ संख्या 288 पर स्वयं को पन्ना प्रमुख बनाया। कहा कि इस अभियान से पार्टी को बल मिलेगा। सभी पन्ना प्रमुख मिलकर अगले चुनाव में जीत दिलाएंगे। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक बूथ के मतदाता सूची में रहने वाले पार्टी के राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों को भी पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अभियान को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से प्रचारित प्रसारित करना होगा। कार्यक्रम में विवेक अग्रवाल, राजेश केसरवानी, मनोज मिश्रा, मुकेश लारा, हिमालय सोनकर, मसूरिया दीन, अजय त्रिपाठी, विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।

बसपाइयों ने किया कांशीराम को नमन 

प्रयागराज : बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम का 15वां परिनिर्वाण दिवस विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से डा. आंबेडकर वेलफेयर एसोसिएशन (दावा) और प्रबुद्ध फाउंडेशन के तत्वावधान में सलोरी में मनाया गया। रिटायर डिप्टी एसपी बीआर दोहरे के यहां हुए आयोजन में सभी ने कांशीराम के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि शोषित, पीड़ित, बिखरे समाज को एक सूत्र में बांध कर सामाजिक व राजनीतिक चेतना जगाकर उन्हें हुक्मरान बनने का जज्बा कांशीराम ने जगाया। जो दलित समाज में चेतना आई है, उसे बनाए रखना होगा। बसपा संस्थापक को सभी ने नमन किया। इस अवसर पर रामबृज गौतम, आदित्य कुमार, बोधिसत्व फाउंडेशन के सचिव रामनरेश गौतम, हुबलाल, भोला, संतलाल, बुद्ध अम्बेडकर फाउंडेशन से हरिश्चन्द्र भारतीय, श्रीनाथ, कुमार सिद्धार्थ, आदित्य कुमार, संजय सागर, विपिन कुमार, हिमांशु जैसवार, दीवेनंद्र कुमार, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.