![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/09_10_2021-samajvadi_party_22096287_0.jpg)
RGA न्यूज़
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सभी दलों की तरह सपा भी जुड़े संगठनों को मजबूती देने में जुट गई है। कानपुर में महिला सभा की विधानसभा कमेटी के सदस्यों की घोषणा करते हुए आधी आबादी का समर्थन जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
कानपुर में सपा महिला सभा की कमेटी में सदस्य नामित।
कानपुर, यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही समाजवादी पार्टी भी सभी संगठनों को मजबूत करने में जुट गई है। युवा संगठन में बदलाव के बाद अब महिला विंग पर भी गंभीरता दिखाई है। चुनाव में आधी आबादी के बीच जाकर समर्थन जुटाने की जिम्मेदारी सौंपने के लिए महिला सभा को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में कानपुर में महिला सभा की विधानसभा कमेटियों का गठन कर दिया गया है।
यूपी में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही समाजवादी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है। चुनावी रणनीति के तहत पार्टी से जुड़े संगठनों की मजबूती के लिए सदस्यों काे जिम्मेदारी सौंपनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही निष्क्रिय सदस्यों और पदाधिकारियों की जगह नए जुझारू लोगों को मौका दे रही है। चुनाव से पहले जनता के बीच जाकर समर्थन जुटाने के लिए जिम्मेदारी भी सौंपी जा रही है।
समाजवादी पार्टी महिला सभा की विधानसभा अध्यक्षों एवं नव मनोनीत विधानसभा के पदाधिकारियों सदस्यों की बैठक पार्टी कार्यालय नवीन मार्केट में हुई। बैठक में महिला सभा की अध्यक्ष नूरी शौकत ने विधानसभा क्षेत्रों की 21 सदस्य विधानसभा कमेटियों की घोषणा की जिसमें एक अध्यक्ष एक महासचिव तीन उपाध्यक्ष एक कोषाध्यक्ष एक मीडिया प्रभारी पांच नगर सचिव व 9 कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए। वहीं तय हु्आ कि सपा मुखिया का शहर आगमन पर स्वागत किया जाएगा। बैठक में नीतू खुराना, फोजिया उस्मानी, साहिन फातिमा, सारा खान, सोनू यादव, संस्कृति अवस्थी, शशि शर्मा आदि उपस्थित रहे।