हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की एजेंसी दिलाने का झांसा देकर ठगी, लखनऊ में दर्ज हुआ मुकदमा

harshita's picture

RGA न्यूज़

लखनऊ में एचएसआरपी की एजेंसी दिलाने का झांसा देकर जालसाजों ने बस्ती के व्यवसायी से 10 लाख रुपये ठग लिए। इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर विभूतिखंड पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया

लखनऊ, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट (एचएसआरपी) की एजेंसी दिलाने का झांसा देकर जालसाजों ने बस्ती के व्यवसायी से 10 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर विभूतिखंड पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि बस्ती जिले के चाऊकी निवासी धीरज कश्यप व्यवसायी हैं। उनकी एएलडी कंस्ट्रक्शन कंपनी है। उन्होंने बताया कि वह फर्म पर मुरादाबाद और गजरौला जिले में एचएसआरपी की एजेंसी लेना चाह रहे थे। इसके लिए कागजी कार्रवाई भी कर रहे थे। इस बीच बीते पांच अप्रैल को उनके पास फोन आया।

फोन करने वाले ने कहा कि वह झांसी से भरत पटेल उर्फ भरत लाल बोल रहे हैं। उनकी कंपनी उत्तम पावर सोलर पार्क प्राइवेट लिमिटेड को एचएसआरपी का काम मिला है। उक्त लोगों से मीटिंग की तिथि तय हुई। उसके बाद रजिस्ट्रेशन और टोकन मनी के रूप में 10 लाख रुपये की मांग की। पांच लाख पहले और पांच लाख वर्कआर्डर मिलने के बाद। बात तय हो गई पांच लाख रुपये का भुगतान भरत लाल और उनके दो अन्य साथियों को किया गया। इसके बाद कागजी दस्तावेज के नाम पर पांच लाख रुपये और ले लिए। एक हफ्ते के अंदर वर्कआर्डर देने की बात कही। दो हफ्ते का समय बीत जाने के बाद भी वर्क आर्डर नहीं मिला।

मुलाकात करने का प्रयास किया तो टाल मटोल करने लगे। उनके आफिस पहुंचा तो वहां कई पीड़ित और मिले और उन्होंने भरत लाल और उनके साथियों पर रुपये हड़पने का आरोप लगाया। फोन किया तो भरत लाल और उनके साथियों ने मोबाइल भी स्विच आफ कर दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी। उसके बाद जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पड़ताल में पता चला कि जालसाजों के खिलाफ कानपुर में भी कई मुकदमें दर्ज हैं। एजेंसी दिलाने के नाम पर बहुत से लोगों से जालसाजी की है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.