गोंडा में जर्जर दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, दो घायल; एसडीएम सहित कई अधिकारी मौके पर

harshita's picture

RGA न्यूज़

बुधवार को बभनान के जमुनहा मजरे में जर्जर दीवार गिर गई। इसमें दबने से दो बच्चियों की मौत हो गई दो घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। स्वजन का रो-रोकर बुराहाल है।

दीवार गिरने से घायल हुई पांच माह की अनन्या की इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

गोंडा, बुधवार को बभनान के जमुनहा मजरे में जर्जर दीवार गिर गई। इसमें दबने से दो बच्चियों की मौत हो गई, दो घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। स्वजन का रो-रोकर बुराहाल है। वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है। छपिया के बभनान के जमुनहा मजरे में बुधवार की शाम को एक पुरानी दीवार के पास किशोरी समेत तीन बच्चियां खेल रही थीं। पास में ही पांच माह अनन्या भी लेटी हुई थी। तभी एकाएक दीवार गिर गई। ऐसे में वहां पर खेल रहीं बच्चियां उसकी चपेट में आ गईं। इससे चीख पुकार मच गई। जब तक लोग पहुंचकर दीवार के नीचे दबे बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास करते तब तक मंतोष की आठ वर्षीय बेटी अंशिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दीवार गिरने से घायल हुई पांच माह की अनन्या की इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसे में अंजली व मुस्कान घायल हो गईं। अंजली के पैर में चोट लगी है। मुस्कान के हाथ व कंधे में चोट आई है। इन्हें अस्पताल ले जाया गया है। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। इस पर एसडीएम ज्ञानचंद गुप्त, सीओ संजय तलवार, एसओ राकेश सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच कर जानकारी हासिल की। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। विधायक प्रभात वर्मा, ग्राम प्रधान दिनेश विश्वकर्मा, सपा नेता डिंपल सिंह ने स्वजनों से मुलाकात की।

पांच माह की बच्ची को खिला रही थी अंजलीः अंजली दीवार के पास बैठकर पांच माह की अनन्या को दुलार रही थी। तभी यह हादसा हो गया। मंतोष के चार बच्चे हैं, इसमें से तीसरी बिटिया अंशिका की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में हर कोई स्तब्ध है।

ली जा रही जानकारीः एएसपी शिवराज ने बताया कि छपिया में दीवार गिरने की सूचना मिली है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.