![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/15_10_2021-11_protested_22114686_8496362.jpg)
RGA न्यूज़
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने शुक्रवार को दशहरा पर प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्रियों के पुतले फूंकने का आह्वान किया है। एसकेएम में शामिल किसान संगठन गांव-गांव पुतले फूंकेंगे। एसकेएम के इस आह्वान से प्रशासन सर्तक हो गया है।
संयुक्त किसान मोर्चा दशहरा पर ने पीएम व सीएम के पुतले फूंकने का आह्वान किया है।
अलीगढ़, संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने शुक्रवार को दशहरा पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्रियों के पुतले फूंकने का आह्वान किया है। एसकेएम में शामिल किसान संगठन गांव-गांव पुतले फूंकेंगे। एसकेएम के इस आह्वान से प्रशासन सर्तक हो गया है।
यह है रणनीति
संयुक्त किसान माेर्चा के जिला संयोजक शशिकांत के मुताबिक लखीमपुर खीरी प्रकरण में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र की बर्खास्तगी न होने के विरोध में दशहरा पर पुतले फूंके जाएंगे। इंटरनेट मीडिया पर 16 अक्टूबर को पुतला फूंकने की सूचना प्रसारित की गई थी, जिससे भम्र की स्थिति पैदा हो रही है। प्रदेश नेतृत्व ने दशहरा पर ही जिलास्तर पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, अजय मिश्र, नरेंद्र सिंह तोमर के पुतले फूंकने का निर्णय लिया है। किसान संगठनों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि भाजपा नेताओं के घर के सामने पुतले न फूंके जाएं, न नारेबाजी हो। झगड़ा होने की संभावना होने पर भी पुतले न फूंके जाएं। जिन गांवों में किसान संगठनों का वर्चस्व है, पुतले वहां फूंके जाएं