केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग को लेकर किसानों ने खोला मोर्चा, कई नजरबंद 

harshita's picture

RGA न्यूज़

अलीगढ़ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर किसानों ने पूरे जिले में विरोध प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसान संगठनों ने कहा कि उनका विरोध चलता रहेगा।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग को लेकर किसानों ने पूरे जिले में विरोध प्रदर्शन किया।

अलीगढ़, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर किसानों ने पूरे जिले में विरोध प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसान संगठनों ने कहा कि उनका विरोध चलता रहेगा। हालांकि, प्रदर्शन को देखते हुए शनिवार को पुलिस ने कई किसान नेताओं को नजरबंद भी कर लिया। उनके घर और कार्यालय पर पुलिस पहुंच गई। किसान नेताओं को बाहर निकलने नहीं दिया। हालांकि, पिसावा समेत कुछ जगहों पर किसानों ने सरकार का पुलता फूंके जाने का दावा किया है।

हरियाण प्रदेश प्रभारी के घर देर रात पहुंची पुलिस 

भाकियू (स्वराज) के जिलाध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश प्रभारी जितेंद्र शर्मा के घर शुक्रवार देररात पुलिस पहुंच गई थी। करीब 1.30 बजे पुलिस पहुंची और जितेंद्र समेत कुछ कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर लिया। जितेंद्र ने बताया कि शनिवार को पूरे दिन पुलिस घेरे रही, जिससे वह कहीं निकल नहीं सकें। राष्ट्रीय महासचिव बृजेश यादव, तहसील अध्यक्ष प्रवीण कुमार, युवा मोर्चा महासचिव सुभाष यादव, युवा मोर्चा जिला संगठन मंत्री रविंद्र सिंह समेत कई और पदाधिकारियों को नजरबंद रखा गया। जितेंद्र ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए। संयुक्त किसान मोर्चा ने भी गांवों में पुतला दहन किया। मोर्चा के संयोजक शशिकांत ने कहा कि लखीमपुर खीरी में शहीद किसानों की हत्या के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्त न किए जाने पर गांवों में सरकार का पुतला दहन किया गया। पुलिस ने दर्जन भर से अधिक किसान नेताओं को आधी रात से ही नजरबंद कर लिया। शशिशकांत ने बताया कि नरजबंद किए जाने पर घर पर विरोध का बैनर लगाकर धरने पर बैठ गए। उनके साथ क्रांतिकारी किसान यूनियन के मंडल प्रभारी गांधी, जिलाध्यक्ष कमलेश यादव, मीडिया प्रभारी गोकुल करन, किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष सूरजपाल उपाध्याय, बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन के अध्यक्ष रमेशचंद्र विद्रोही, जेके शर्मा आदि थे। वहीं, भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विमल तोमर, वरिष्ठ नेता चौधरी नबाव सिंह, गजेंद्र सिंह को नजरबंद किया गया था।

इन्हें भी नहीं निकलने दिया गया

शशिकांत ने दावा किया कि क्रांतिकारी किसान यूनियन के युवा कार्यकर्ता गोकुल करन, जगदीश यादव, इगलास तहसील अध्यक्ष रूद्र सिंह, चंडौस से मुस्तकीम पठान, भाकियू अम्बावता के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि को शुक्रवार को ही आधी रात में नजरबंद कर लिया गया था। भाकियू जिलाध्यक्ष ओपी कमांडो के नेतृत्व में गोमत में पुलिस ने पुतला छीन लिया। इसके अलावा कुछ जगहों पर पुतला फूंक दिया गया। अतरौली में बिजौली, इस्माइलपुर, पहाड़ीपुर, सुनहरा, जवां में फरीदपुर, गभाना में कदौली, धनीपुर, बोनेर आदि गांवों में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.