आगरा राेड पर पंप से निकलवाया पानी, बनेगा नाला, दूर होगी जलभराव की समस्‍या 

harshita's picture

RGA न्यूज़

आगरा हाईवे (509) पर 15 दिनों से अधिक समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को आखिरकार शनिवार को कुछ राहत मिली। दैनिक जागरण में लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद नगर निगम के अधिकारी जागे और पंप लगाकर पानी को निकलवाया।

आगरा हाईवे (509) पर भरे पानी को निकाला गया।

अलीगढ़, आगरा हाईवे (509) पर 15 दिनों से अधिक समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को आखिरकार शनिवार को कुछ राहत मिली। दैनिक जागरण में लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद नगर निगम के अधिकारी जागे और पंप लगाकर पानी को निकलवाया। वहीं, रात में शहर विधायक संजीव राजा भी पहुंच गए। उन्होंने भी नगर निगम की टीम को दोबारा बुलवा लिया। कहा कि मुख्य मार्ग पर किसी भी सूरत पर जलभराव नहीं होना चाहिए। नगर निगम स्थायी समाधान के लिए जुट गया है। एक हफ्ते के अंदर ही नाले का निर्माण शुरू हो जाएगा।

बीते कई दिनों से जलभराव की समस्‍या बनी थी

आगरा हाईवे पर 15 दिनों से अधिक समय से भीषण जलभराव था। बाहर से आए लोग हाईवे पर तालाब जैसा जलभराव देखकर चौक जाया करते थे। बिना बारिश के पानी भरे होने से हर कोई आश्चर्यचकित था। जलभराव के चलते लोगाें को काफी दिक्कत भी हाे रही थी। जलभराव के निकट दो-दो पेट्रोल पंप हैं, जहां गाड़ियों की लंबी लाइन लगी होती है। साथ ही सामने शेखर सर्राफ मेमोरियल हास्पिटल है, जहां मरीजों को पहुंचने पर दिक्कत हो रही थी। तीमारदार भी बहुत मुश्किल से पहुंच पा रहे थे। इसे देखते हुए दैनिक जागरण लगातार खबरें प्रकाशित कर रहा था। प्रशासन, नगर निगम, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सभी पर सवाल खड़ा किया गया कि आखिर हाईवे पर जलभराव क्यों? पानी निकासी का रास्ता क्यों नहीं बनाया जा रहा है? ऐसे में जनप्रतिनिधि से भी सवाल किया गया। इसे देखते हुए नगर निगम के अधिकारी हरकत में आएं। शनिवार को पंप लगाकर पानी निकलवा दिया गया। रात आठ बजे शहर विधायक संजीव राजा भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पानी पूरी तरह से निकल गया है। कुछ जगहों पर कीचड़ है उसे भी हटवाया जाएगा। हाईवे को पूरी तरह से साफ कराएंगे। साथ ही वादा किया कि नाले का टेंडर हो गया है, हफ्ते भर में काम शुरू करा दिया जाएगा। जरूरत पड़ेगी तो पंप भी लगवाया जाएगा। शहर विधायक ने नगर निगम के जेई वशिष्ठ मौर्य से कहा कि जबतक नाले का निर्माण नहीं शुरू होता है, तबतक पंप से पानी निकाला जाए, किसी भी सूरत में यहां जलभराव न होने दिया जाए।

सभी ने जताया आभार

हाईवे पर पानी निकलने से तमाम लोगों ने दैनिक जागरण का आभार जताया। ज्ञान महाविद्यालय में जनसंपर्क अधिकारी डा. ललित उपाध्याय ने कहा कि कई दिनों से समस्या झेल रहे थे। कालेज पहुंचना मुश्किल हो गया था, मगर दैनिक जागरण की बदौलत जलभराव से निजात मिल गई, अच्छी बात है कि स्थायी समाधान भी निकाला जा रहा है। समाजसेवी इंद्र कुमार वाष्र्णेय ने कहा कि जलभराव से हर वर्ग को समस्या थी। छात्र, कारोबारी, मरीज और गांवों से बड़ी संख्या में शहर काम करने वाले सभी लोग परेशान थे। पानी निकलने से काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि आगे आश्रम तक नाले का निर्माण होना चाहिए, जिससे बारिश के दिनों में भी जलभराव न हो सके।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.