![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/17_10_2021-gunshot_case_22121523.jpg)
RGA न्यूज़
सरायअकिल के चकपिनहा निवासी इनायतउल्ला की प्रधानपति महफूज आलम से चुनावी रंजिश है। शनिवार की रात में इसी को लेकर दोनों पक्ष आमन-सामने आए। दोनों ओर से हुई फायरिंग में तीन लोग जख्मी हुए। इनमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
कौशांबी के सराय अकिल क्षेत्र में चुनावी रंजिश में हुई फायरिंग में तीन जख्मी हुए। इनमें एक की मौत हुई।
प्रयागराज, यूपी के कौशांबी जनपद में शनिवार की देर रात वारदात हो गई। सराय अकिल थाना क्षेत्र के चकपिंहा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो गुटों में जमकर बवाल हुआ। दोनों पक्षों के बीच कई राउंड गोलियां चलाई गईं। गोलीबारी में तीन लोगों के जख्मी होने की सूचना है। गंभीर हालत में एक युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अन्य दो घायलों को किसी दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है। पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पड़ता
चुनावी रंजिश को लेकर हुआ खूनी संघर्ष
सरायअकिल के चकपिनहा निवासी इनायतउल्ला की प्रधानपति महफूज आलम से चुनावी रंजिश चल रही है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा है। शनिवार की सुबह प्रधानपति महफूज आलम से इनायतुल्ला का विवाद हुआ था। इनायतुल्ला ने सरायअकिल में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी बात को लेकर गांव के ही दोनों पक्षों में सुबह से ही तनाव की स्थिति थी
पुलिस आरोपितों की कर रही तलाश
शनिवार की रात में दोनों पक्ष फिर आमने-सामने हो गए। विवाद के बाद मारपीट भी हुई। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से कई राउंड गोलियां चली। इसमें मिन्हाजपुर निवासी खलील अहमद पुत्र रजी अहमद को गोली लगी। गंभीर रूप से घायल खलील अहमद को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं फायरिंग में कटैया निवासी शकील अहमद और पुरखास निवासी सलमान उर्फ छोटू पुत्र गफ्फार को भी गोली लगने की बात कही जा रही है। गोली चलने से गांव में हड़कंप मचा है। सूचना पर पहुंची सरायअकिल पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। आरोपितों की तलाश हो रही है
वारदात के पीछे पुलिस लापरवाही का आरोप
सरायअकिल के चकपिनहा गांव में दो पक्षों के बीच गोलीबारी में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। गांव में एक तरफ दो पक्ष के लोग आमने सामने होकर लाइसेंसी रिवाल्वर और बंदूक निकाल कर झगड़ा कर रहे थे। आरोप है कि पुलिस ने गांव पहुंच कर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करना उचित नहीं समझा। पुलिस की लापरवाही का नतीजा यह रहा कि दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलियां चली और गांव में सनसनी मचने के बाद पुलिस गांव पहुंची।