प्रयागराज में सो रहा था अधिवक्ता का परिवार, चोरों ने मार दिया घर में हाथ

harshita's picture

RGA न्यूज़

टीपी नगर में रहने वाले हाईकोर्ट के अधिवक्ता गजेंद्र सिंह पुत्र श्याम लाल सिंह के घर को गुरुवार देर रात चोरों ने खंगाला डाला। नकदी आभूषण आदि सामान उठा ले गए। इसकी जानकारी शुक्रवार सुबह हुई। गजेंद्र सिंह ने तत्काल धूमनगंज पुलिस को इसकी जानकारी देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।

एक लाख नकदी समेत आभूषण उठा ले गए, डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने की जांच

प्रयागराज, धूमनगंज थाना क्षेत्र के टीपी नगर में रहने वाले हाईकोर्ट के अधिवक्ता गजेंद्र सिंह पुत्र श्याम लाल सिंह के घर को चोरों ने खंगाला डाला। नकदी, आभूषण आदि सामान उठा ले गए। इसकी जानकारी  सुबह हुई। गजेंद्र सिंह ने तत्काल धूमनगंज पुलिस को इसकी जानकारी देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। गजेंद्र सिंह रात में महेंद्र नगर मोहल्ले में रहने वाले अपने मित्र के यहां गए थे। घर में उनका साला था जो उनके चैंबर में बैठकर पढ़ाई कर रहा था। रात करीब दस बजे वह मित्र के घर से लौटे और अपने कमरे में सोने चले गए। उस समय तक सब कुछ ठीक ठाक था। शुक्रवार सुबह 8:30 बजे उनकी पत्नी छत पर गई थी। उसी समय पत्नी की नजर सीढ़ी के दरवाजे के अंदर एक जोड़ी काले रंग की अधजली चप्पल पर पड़ी। संदेह होने पर कमरे में आकर बताया तो वे मौके पर पहुंचे। चप्पल देखी तो उनको आशंका हुई कि कोई बाहरी व्यक्ति घर में दाखिल हुआ था। उन्होंने आलमारी देखी तो उसका लाक खुला था। दराज में रखा एक लाख रुपये नकद, आभूषण आदि सामान गायब था। इंस्पेक्टर तारकेश्वर राय से मामला दर्ज करते हुए डाग स्क्वायड और फोरेंसिंक टीम को बुलाया। फाेरेंसिंक टीम ने जांच पड़ताल की। वहीं डाग स्क्वायड अधिवक्ता के घर के पास ही मंडरा कर रह गया। इंस्पेक्टर का कहना है कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.