![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA News लखनऊ/बरेली
लखनऊ मे मुलायमवादी पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने शिवपालसिंह यादव के सेक्युलर मोर्चा ज्वाइन किया!बीरपाल ने
समाजवादी पार्टी को दो दिन पहले ही अलविदा कह दिया था । उन्होंने समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से..अपनी निवास पर पत्रकार वार्ता करते हुऐ इस्तीफा दे दिया था !
आज लखनऊ में शिवपाल यादव के आवास पर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को ज्वाइन किया पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव के साथ अन्य लोगो ने भी सेक्यूलर मोर्चा मे शामिल हुऐ!
मलखान यादव किशन लाल यादव अशोक यादव डॉ देवेंद्र सिंह जिला पंचायत विनोद यादव आदेश यादव प्रधान जिला पंचायत राजकुमार यादव राजवीर सिंह यादव प्रधान ठाकुर संतोष सिंह जमना प्रसाद मौर्य अजय यादव परमवीर प्रधान प्रेमपाल आजाद मुनेंद्र यादव योगेंद्र सिंह भारत यादव कंचन यादव सहित 50 लोगों ने सपा
से नाता तोड़ा था !
सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव करीब 21 साल तक बरेली में सपा पार्टी से जुड़े रहे!
आज वीरपाल बोले , 'मैं साम्प्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा था लेकिन पार्टी का सहयोग नहीं मिला। स्थानीय स्तर पर कदम कदम पर अपमान अलग मिल रहा था। ऐसे में अब पार्टी में रहने का कोई औचित्य मुझे नहीं लग रहा था । उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव भी यही चाहते थे लेकिन खुलकर बोल नहीं पा रहे थे। मैंने पार्टी छोड़कर अखिलेश यादव की मंशा पूरी कर दी थी आगे की लड़ाई समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के साथ लड़ी जायेगी
बीरपालसिंह लड़ेंगे लोकसभा चुनाव