अलीगढ़़ में आज से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, घर-घर पहुंचेगी टीम 

harshita's picture

RGA न्यूज़

स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू मलेरिया व अन्य मौसमी बीमारियों पर रोकथाम के लिए 19 अक्टूबर से 18 नवंबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। इसमें स्वच्छता साफ-सफाई सहित वेक्टर जनित वातावरण को समाप्त करने आदि गतिविधियां संचालित होंगी।

मौसमी बीमारियों पर रोकथाम के लिए 19 अक्टूबर से 18 नवंबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा

अलीगढ़, स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू, मलेरिया व अन्य मौसमी बीमारियों पर रोकथाम के लिए 19 अक्टूबर से 18 नवंबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। इसमें स्वच्छता, साफ-सफाई सहित वेक्टर जनित वातावरण को समाप्त करने आदि गतिविधियां संचालित होंगी। वहीं, 19 अक्टूबर से दो नवंबर तक दस्तक अभियान के तहत घर-घर सर्वे कर डेंगू, मलेरिया, टीबी, फ्लू, बुखार व कुपोषित बच्चों की पड़ताल की जाएगी।

पहले 18 अक्‍टूबर से चलना था अभियान

जिला मलेरिया अधिकारी डा. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार पहले 18 अक्टूबर से 17 नवंबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाना था, लेकिन अब इसकी शुरुआत 19 अक्टूबर से होगी। शुभारंभ मलखान सिंह जिला चिकित्सालय से सुबह नौ बजे रैली निकालकर किया जाएगा। सर्दी, जुकाम, बुखार पीड़ित, टीबी रोगी, डेंगू, मलेरिया, कुपोषित बच्चों व अन्य मरीजों की सूची तैयार कर सैंपल और स्लाइड तैयार किए जाएंगे। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीमें तैयार की गई हैं। जन जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ एंटी लार्वा व फागिग का कार्य भी कराया जाएगा। सीएमओअ डा. आनंद उपाध्याय ने बताया कि जनपद में मौसमी और मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप को कम करने के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का तीसरा चरण मंगलवार से चलेगा। आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोग के प्रति जागरूक करेंगी। आशा अपने कार्यों की सूचना प्रतिदिन भरकर एएनएम को उपलब्ध कराएंगी। अभियान के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शारीरिक दूरी का पालन किया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मी मास्क लगाकर रहेंगे। समय-समय पर हाथों को सैनिटाइजर से साथ करते रहेंगे। जिससे कोरोना संक्रमण से बचा जा सके।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.