भूमि विवाद में बड़े भाई ने बरछी से किया जानलेवा हमला, घायल को ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती

harshita's picture

RGA न्यूज़

खरेई गांव निवासी 55 वर्षीय धनराज परिवार के साथ नई दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। वह दशहरा को लेकर करीब बीस दिन पहले गांव आया था। बुधवार की रात धनराज घर के बाहर बैठा था तभी पास रहने वाला बड़ा भाई रामसिंह पहुंचा।

घायल हुए धनराज को एंबुलेंस में बिठाते हुए स्वजन।

बांदा, पैलानी थाना क्षेत्र के खरेई गांव में भूमि विवाद में बड़े भाई ने छोटे पर जानलेवा हमला कर दिया। बरछी से वार कर जान लेने का प्रयास किया और भाग खड़ा हुआ। गंभीर हालत में घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायल की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित पर पहले से पारिवारिक भाई की लाठी मार हत्या का मुकदमा दर्ज है। पुलिस के पहुंचने के पहले हमलावर भाई फरार हो  गया।

खरेई गांव निवासी 55 वर्षीय धनराज परिवार के साथ नई दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। वह दशहरा को लेकर करीब बीस दिन पहले गांव आया था। बुधवार की रात धनराज घर के बाहर बैठा था, तभी पास रहने वाला बड़ा भाई रामसिंह पहुंचा और पहले से चल रहे भूमि को लेकर विवाद करने लगा। धनराज की पत्नी बबीता ने बताया कि इसी बीच जेठ रामङ्क्षसह दौड़ते हुए घर गए और बरछी-बल्लम लेकर पहुंचे। जब तक पति संभलते, ताबड़तोड़ वार कर दिया। हाथ, पेट और सिर पर वार से वह लहूलुहान होकर गिर गए। बबीता ने यूपी 112 पर फोन किया। खप्टिहाकला चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश द्विवेदी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। 

छह साल पहले दर्ज हुआ था हत्या का मुकदमा: घायल की पत्नी ने बताया कि छह साल पहले जेठ रामङ्क्षसह ने भूमि विवाद में पारिवारिक भाई के ऊपर लाठी से वार कर हत्या कर दी थी। जिसका मुकदमा दर्ज है। 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.