आगरा में फिर पकड़ी गई गांजे की खेप, ओडिशा से आए कंटेनर में है 300 किलोग्राम गांजा

harshita's picture

RGA न्यूज़

एत्माद्दौला के झरना नाला इलाके में एसटीएफ और पुलिस ने दबोचा। कानपुर की ओर से आ रहा कंटेनर मथुरा जा रहा था तीन आरोपित दबोचे। ओडिशा में यह गांजा एक हजार रुपये प्रति किलोग्राम पड़ता है। पिछले महीने एसटीएफ ने हरीपर्वत इलाके में पुलिस ने तस्करी का गांजा पकड़ा था।

इस कंटेनर में ओडिशा से 300 किलोग्राम गांजा ले जाया जा रहा था।

आगरा, ओडिशा से गांजा तस्करी का खेल जा रही है। पुलिस और एसटीएफ द्वारा गांजा तस्करों पर शिकंजा कसने के बावजूद काकस पूरी तरह से ध्वस्त नहीं हो सका है। शुक्रवार को एसटीएफ और पुलिस की टीम ने एत्माद्दौला केे झरना नाला इलाके में 300 किलोग्राम गांजा लेकर आ रहे कंटेनर समेत तीन तस्करों को दबोच लिया। यह गांजा ओडिशा से तस्करी करके लाया जा रहा था।

ओडिशा से करीब एक साल से गांजा तस्करी का खेल बढ़ा है। तस्कर वहां से गांजा तस्करी करने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के जिलों में अपने नेटवर्क से जुड़़े लोगों तक पहुंचाते हैं। जो इसे तीन से चार गुना ज्यादा दाम में बेचकर मुनाफा कमाते हैं। ओडिशा में यह गांजा एक हजार रुपये प्रति किलोग्राम पड़ता है। पिछले महीने एसटीएफ ने हरीपर्वत इलाके में पुलिस ने तस्करी का गांजा पकड़ा था।वह भी ओडिशा से लाया गया था।

एसटीएफ और एत्माद्दौला पुलिस को ओडिशा से कंटेनर में गांजा तस्करी करके लाने की जानकारी मिली थी। जिस पर उसने गुरुवार आधी रात को एत्माद्दौला हाईवे पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान कानपुर की ओर से आ रहे एक कंटेनर को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करके झरना नाले पर पकड़ लिया। उसमें सवार तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। कंटेनर की चेकिंग करने पर उसमें बने एक बाक्स में 300 किलोग्राम गांजा बरामद किया। जिसे पैकेट बनाकर रखा गया था।

सीओ छत्ता दीक्षा सिंह ने बताया तीन आरोपितों को गिरफ़्तार किया है। जिनके नाम देवदत्त, वीरेंद्र और कालीचरण हैं। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि गांजा ओडिशा से हरियाणा लेकर जा रहे थे। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.