खतरे के निशान से पार हुई गंगा, छह गांवों में भरा पानी, जानिए क्या है हालात

harshita's picture

RGA न्यूज़

 पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश से गंगा खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी है। अभी तक गंगा में आई बाढ़ से कछला क्षेत्र के गांव सुरक्षित थे लेकिन इस बार स्थिति गंभीर हो गई है। आधा दर्जन गांवों में पानी पहुंच गया है।

 खतरे के निशान से पार हुई गंगा, छह गांवों में भरा पानी

बरेली, पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश से गंगा खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी है। अभी तक गंगा में आई बाढ़ से कछला क्षेत्र के गांव सुरक्षित थे, लेकिन इस बार स्थिति गंभीर हो गई है। खजुरारा, सरौता, पलिया, ननाखेड़ा, चौसिंगा गांवों में पानी पहुंच गया है। 

प्रशासन ने ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए अलर्ट जारी किया है। इन गांवों की सड़कों पर दो-दो फीट तक पानी बहने लगा है। हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। धान की फसल तैयार हो चुकी है, अब कटाई की तैयारी की जा रही थी, लेकिन बाढ़ ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। कुछ किसानों ने तो कच्ची फसल काटनी शुरू कर दी है।

गांव में बाढ़ का पानी पहुंच जाने से प्राथमिक विद्यालय भी बंद कर दिए गए हैं। नदी का जलस्तर अब भी बढ़ रहा है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि गंगा में पानी बढ़ने से कुछ गांव प्रभावित हुए हैं। राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगाया गया है। बाढ़ खंड के अधिकारी भी बांध की निगरानी कर रहे हैं।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.