डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा पहुंचे हमीरपुर, विपक्षी दलों पर साधा निशाना, बोले- रैलियां कर लोगों को किया जा रहा भ्रमित

harshita's picture

RGA न्यूज़

 2022 मुख्यालय स्थित यमुना पुल पर स्वागत के दौरान उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी है और यह सबके हित में काम करती है। बोले कि विपक्षी दल केवल दुष्प्रचार कर रहे है

यूपी विधान सभा चुनाव 2022: हमीरपुर के यमुना पुल पर कार्यकर्ताओं से भेंट करते उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा।

हमीरपुर, मुख्यालय स्थित यमुना पुल पर स्वागत के दौरान उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी है और यह सबके हित में काम करती है। बोले कि विपक्षी दल केवल दुष्प्रचार कर रहे हैं। रैलियां कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। सही मायने में किसी भी दल ने विपक्ष की भूमिका नहीं निभाई। कोरोना संकट काल में भाजपा छोड़ किसी अन्य दल ने कोई राहत कार्य नहीं किया। जबकि हमने कोरोना रोधी टीके लगाकर विश्व रिकार्ड बनाया है। वहीं गठबंधन पर बोले कि चाहे जो पार्टी मिल जाए, इस बार भी सबसे अधिक सीटें केवल भाजपा की ही आएंगी। वहीं प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी के पेट्रोल संबंधी बयान पर कहा कि हमारा हो, इसके लिए हम सभी प्रयासरत हैं। इसके बाद वह सड़क मार्ग कार द्वारा राठ स्थित राजनारायण बुधौलिया की तेहरवी संस्कार में शामिल होने के लिए निकल गए। वहीं शाम चार बजे मुख्यालय स्थित सुभाष बाजार आएंगे। यहां वह भाजपा नेत्री राधा चौरसिया के बेटे की हादसे में मौत होने के बाद स्वजन को ढांढस बंधाएंगे।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.