![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/26_10_2021-congress_22150645.jpg)
RGA न्यूज़
हरियाली वाटिका में हुई शहर व जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक। 31 अक्टूबर को आगरा में भ्रमण करेगी यात्रा। 30 अक्टूबर को होगी खंदौली में सभा। 31 को आगरा शहर में भ्रमण करेगी यात्रा। कांग्रेस पदाधिकारी जुट गए यात्रा को सफल बनाने में।
कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा 31 अक्टूबर को आगरा में भ्रमण करेगी।
आगरा कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा 30 अक्टूबर को आगरा आएगी। खंदौली में सभा होगी। 31 अक्टूबर को आगरा में यात्रा भ्रमण करेगी। पार्टी ने यात्रा को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को शहर व जिला कांगेस की संयुक्त बैठक हरियाली वाटिका, छिली ईंट रोड में हुई। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं को यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से काम करने को कहा गया।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में चहुंओर पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम का डंका बज रहा है। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता का धर्म बनता है कि वह आततायी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युद्ध स्तर पर जुट जाए। प्रतिज्ञा यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से काम करना है। प्रदेश सचिव व आगरा प्रभारी शरद उपाध्याय नंदा ने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक भीड़ जुटाने को कहा। यात्रा के लिए पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष, फ्रंटल संगठन अध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश महासचिव श्याम सुंदर उपाध्याय, प्रदेश सचिव विनेश सनवाल व अमित सिंह, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू, शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू, पश्चिमी उप्र कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन विनोद बंसल, राम टंडन, डा. मधुरिमा शर्मा, नंदलाल भारती, पार्षद शिराेमणि सिंह, अनुज शिवहरे, अजय वाल्मीकि, शानू खान आदि मौजूद रहे।