![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/26_10_2021-dilapidated_house_collapsed_in_badaun_22151005.jpg)
RGA न्यूज़
बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला काजी में मंगलवार सुबह अचानक एक घर की छत गिर पड़ी। इसके मलबे में दबकर गृह स्वामी का पुत्र व विधवा पुत्री का बेटा दब गया। मकान गिरने के बाद भगदड़ मच गई
आनन फानन मलबे में दबे दोनों लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बरेली, बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला काजी में मंगलवार सुबह अचानक एक घर की छत गिर पड़ी। इसके मलबे में दबकर गृह स्वामी का पुत्र व विधवा पुत्री का बेटा दब गया। मकान गिरने के बाद भगदड़ मच गई। आनन फानन मलबे में दबे दोनों लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सहसवान के मुहल्ला काजी में मुहम्मद यामीन का पुराना घर पड़ा है। जिसमें उनकी विधवा बहन नजराना और उनका 10 साल का बेटा राहिल रहता है।
मंगलवार को घर मे यामीन का बेटा मो ताहिर भी वहां आया हुआ था। घर में सुबह के समय सब अपने काम मे लगे हुए थे कि अचानक कुछ गिरने की आवाज आई, देखा तो लिंटर से कुछ मिट्टी नीचे गिरी थी। इसके कुछ ही देर बाद छत का और भी हिस्सा गिरने लगा। नजराना ने बाहर जाकर लोगों को बताया तब तक पूरी छत ही भरभरा कर गिर पड़ी। यह देख वहां भगदड़ मच गई। पता चला कि मलबे में राहिल और ताहिर दबे हुए हैं। इस पर लोगों ने प्रयास कर दोनों को बाहर निकाला और घायलावस्था में सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। मामले की जानकारी स्थानीय तहसील प्रशासन और पुलिस को भी दे दी गई है।