

RGA न्यूज़
भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइंस कार्यालय पर प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने जिला पदाधिकारी सभी मोर्चों के अध्यक्ष व सभी मंडलों के प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर से सदस्यता अभियान प्रारंभ हो रहा है।
बरेली जिले में दो लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
बरेली, भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइंस कार्यालय पर प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष व सभी मंडलों के प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर से सदस्यता अभियान प्रारंभ हो रहा है, प्रदेश में नए सदस्यता बनाने का लक्ष्य दो करोड़ है और बरेली जिले में दो लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य पूरा करने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को कैंप लगाकर सदस्यता अभियान करने और सभी कार्यकर्ताओं को अभियान में पूरी मेहनत से लगने के निर्देश दिए। प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने हर बूथ को मजबूत कर बूथ जीतने को आगामी विधानसभा चुनाव जीतने का मंत्र बताया।
उन्होंने कहा कि सभी जिले के पदाधिकारियों को माह में चार बार मंडलों में प्रवास करना है और बूथों पर जनसंपर्क करते रहना है। सभी को पन्ना प्रमुख बनना है और पन्ने के सभी लोगो से जनसंपर्क भी करना है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, दुर्विजय सिंह शाक्य, रजनीश पांडेय, वीरपाल गंगवार, निर्भय गुर्जर, मेघनाथ सिंह कठेरिया, वीरेंद्र गंगवार वीरू, नीरेंद्र सिंह राठौर, अजय सक्सेना, चंचल गंगवार, अभय चौहान, डा. पंकज गंगवार, अंकित शुक्ला, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, राहुल साहू, डा. नरेंद्र गंगवार, डा. मनोज गुप्ता, मुकेश राजपूत, आदि मौजूद थे।
एसएसपी से मिलने पहुंचा समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल : फरीदपुर में बीते दिनों समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं पर हुए हमले व पार्टी नेताओं पर लिखे फर्जी मुकदमे के विरोध में सपा का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिलने पहुंचा। जिलाध्यक्ष अगम मौर्य के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से मुकदमा वापस लेने और मारपीट करने वाले लोगों पर एफआइआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व विधायक अताउर्रहमान, सत्येंद्र यादव, रविंद्र यादव, तारिक लिटिल, आदेश यादव, मुकेश यादव, भुवनेश यादव, आसिफ खान आदि मौजूद रहे।