चौधरी तालाब रामलीला में 60 फुट के रावण का होगा दहन​

Raj Bahadur's picture

RGANEWS

परंपरानुसार रामलीला मंचन के दौरान विजयदशमी पर्व पर रावण का पुतला फूंका जाता है। ऐसे में पुतले की लंबाई को लेकर भी लोगों में खासी उत्सुकता होती है। इस बार सबसे ऊंचा पुतला चौधरीतालाब की रामलीला में होगा।

यहां करीब 60 फुट का रावण का पुतला होगा। इसके साथ ही मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले भी 50 से 55 फुट के होंगे। रामलीला के संयोजक रामगोपाल मिश्र ने बताया कि यह रामलीला सबसे पुरानी लीला है। यहां परंपरा रही है कि रावण के पुतले को आग जिलाधिकारी लगाते हैं। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस बार करीब 60 फुट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया है। इसे नवमी की रात तक तैयार कर लिया जाएगा और विजयदशमी की सुबह से लीला स्थल पर लगाया जाएगा। वनखंडीनाथ रामलीला में भी 44 फुट से अधिक ऊंचा रावण का पुतला लगाया जाएगा।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.