पूर्व सी एम एन.डी. तिवारी का निधन

Raj Bahadur's picture

RGANEWS

 

 

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का दिल्ली के मैक्स अस्पताल में आज निधन हो गया है। एनडी तिवारी दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। विदित है कि एनडी तिवारी को पांच महीने पहले ब्रेन स्ट्रोक के कारण अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था और तब से मैक्स अस्पताल के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे। नारायण दत्त तिवारी का 18 अक्टूबर 1925 को नैनीताल जिले के बलूती गांव में जन्म हुआ था। एनडी तिवारी का 93वें जन्मदिन पर निधन हुआ है। उत्तराखंड सरकार ने तीन दिनों का राजकीय शोक की घोषणा की है।

पीएम पद के थे दावेदार

1990 के चुनाव में वे प्रधानमंत्री पद के दावेदार थे। लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और वे नैनीताल संसदीय सीट से लोक सभा का चुनाव मात्र 800 वोट से हार गए। इस पर प्रधानमंत्री की कुर्सी नरसिम्हा राव को मिली। 1994 में कांग्रेस से उनके मतभेद गहरा गए। इस पर कांग्रेस से इस्तीफा देकर  वरिष्ठ कांग्रेसी अर्जुन सिंह व कुछ सांसदों को साथ लेकर उन्होंने आल इंडिया इंदिरा कांग्रेस (तिवारी) के नाम से नई पार्टी खड़ी कर दी।

कांग्रेस की कमान सोनिया गांधी के संभालने के बाद वे दो साल के भीतर ही कांग्रेस में शामिल हो गए। 1996 के लोक सभा चुनाव में तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के नेतृत्व में कांग्रेस को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन तिवारी चुनाव जीतकर लोकसभा में पहुंच गए। 1999 में फिर से वे लोकसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.