
RGA न्यूज
फोटो-9 -पार्टी की नीतियों का प्रचार करें कार्यकर्ता हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ने कहा कि हरियाणा में आने वाली सरकार कांग्रेस की है। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह अपनी पार्टी की नीतियों का प्रचार घर-घर जाकर प्रभावी ढंग से करें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी सशक्त रूप से सामने आएगी।...
पार्टी की नीतियों का प्रचार करें कार्यकर्ता हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ने कहा कि हरियाणा में आने वाली सरकार कांग्रेस की है। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह अपनी पार्टी की नीतियों का प्रचार घर-घर जाकर प्रभावी ढंग से करें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी सशक्त रूप से सामने आएगी। इससे एक बार फिर देश में कांग्रेस की लहर होगी। वीरभद्र शाहाबाद के गांव रतनगढ़ में युवा कांग्रेस नेता रवि शर्मा के कार्यालय पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस की लहर रहेगी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी की मजबूती के लिए युवाओं की अहम भागीदारी होती है इसलिए युवा वर्ग पूरी लगन के साथ कांग्रेस पार्टी को आगे लेकर जाएं। हिमाचल के मौजूदा विधायक विक्रम आदित्य ने कहा कि आज भारत सबसे बड़ा युवा देश हैं और देश के सबसे ज्यादा युवा राहुल गांधी से जुड़े हैं। वह दिन दूर नहीं जब देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा ने सिवाए जुमलों के देश को कुछ नहीं दिया। कांग्रेस नेता रवि शर्मा ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर रवि शर्मा, बलजीत दाऊमाजरा, रवन्छ्रि दाऊमाजरा, रविन्द्र कलसाना, अमीर ¨सह, जसबीर, शुभम शर्मा, पवन कल्याणा, नरेन्द्र शर्मा मौजूद रहे।