RGA न्यूज़ ब्यूरो चीफ अवधेश शर्मा
बरेली। कोहाड़ापीर पर भगवान चित्रगुप्त चौराहे के कलम दवात स्थल पर आज शनिवार को कायस्थ समाज ने भगवान चित्रगुप्त का हवन पूजन किया गया। कायस्थ समाज ने कलम की भी पूजा की। पूजन में सभी ने भगवान चित्रगुप्त का आशीर्वाद लेकर समाज और विश्व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर नगर विधायक डॉ अरुण कुमार, सभासद शालिनी जौहरी, सतीश चंद्र कातिब, गौरव सक्सेना, कपिल सक्सेना, संजय राय, माया सक्सेना, कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना, अमित सक्सेना बिंदु, अखिलेश सक्सेना, अविनाश सक्सेना, मुकेश सक्सेना, उद्यमी पवन सक्सेना, पत्रकार निर्भय सक्सेना, अनुज कांत, दीपक सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, आलोक प्रधान, आलोक प्रकाश, अनिलेश सक्सेना, शुभम सक्सेना आदि कायस्थ समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 'कलम बरेली की' पुस्तक को भी निगम पार्षद शालिनी जौहरी ने पूजन स्थल पर रखा।