बेमौसम हुई बारिश के कारण किसानों की बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ ब्यूरो चीफ अवधेश शर्मा

बरेली:- बेमौसम हुई बारिश के कारण किसानों की बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग, किसानों को खाद उचित मात्रा में नहीं मिल रही एवं धान की तुलाई सही ढंग से ना किए जाने से नाराज किसान एकता संघ ने आज आंवला तहसील पर किसान पंचायत कर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन उप जिला अधिकारी आंवला को सौंपा। ज्ञापन सौंपने से पूर्व किसान पंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेता डॉ रवि नागर ने कहा कि बेमौसम बारिश से सभी किसानों की फसलें बर्बाद हुई है। किंतु प्रशासन सर्वे के नाम पर चंद किसानों को ही मुआवजा दे रहा है। जो किसानों के साथ धोखा है अन्याय है किसानों को बुवाई के लिए खाद मिल नहीं रही है और खाद पर पहले से 200 से 250 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। धान तलाई के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। धान में भिन्न-भिन्न कमी बताकर किसानों को दुखी किया जा रहा है। हम प्रशासन के लोगों से कहना चाहते हैं कि किसानों के प्रति यह रवैया बदल लिया जाए अन्यथा किसान एकता संघ किसानों की मांगों को लेकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। किसान नेता डॉ रवि नागर ने बताया की एसडीएम आंवला ने किसानों की समस्याओं को दूर करने का ठोस आश्वासन दिया है और कहां है की समितियों पर खाद पहुंच रही है। एक-दो दिन के अंदर शीघ्र ही खाद की समस्या दूर हो जाएगी। जिन किसानों की फसलों का सर्वे नहीं हुआ है वह सीधे हमें आकर अपनी खतौनी जमा कर सकते हैं। जिनका सर्वे कराकर उन्हें मुआवजा दिलाया जाएगा। पंचायत को प्रदेश संगठन सचिव चौधरी जगपाल सिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा जिला महासचिव अवधेश गुर्जर आदि ने भी संबोधित किया। किसान पंचायत में आज प्रमुख रूप से प्रदेश संगठन सचिव चौधरी जगपाल सिंह यादव प्रदेश युवा उपाध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष चौधरी श्रीपाल नेताजी, मंडल उपाध्यक्ष प्रीत सिंह प्रधान जी, नामी शरण यादव देवेंद्र कश्यप अवधेश गुर्जर यशवीर यादव अमरपाल सिंह लाला राम गुर्जर रणवीर यादव आदि बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.