टूट गया माता− पिता का सपना, आगरा के बिचपुरी में रेलवे लाइन पर मिली छात्र की लाश

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

Dead Body Found बिचपुरी कालेज में पालीटेक्निक से कर रहा सिविल में डिप्लोमा। बलिया का रहने वाला था 18 साल का छात्र गौरव। रविवार की दोपहर आगरा आए स्वजन ने ताजगंज स्थित श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार कि

बलिया के रहने वाले के छात्र गौरव का फाइल फोटो।

आगरा। बिचपुरी कालेज में पालीटेक्निक के छात्र का शव शनिवार को रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से मिले आधार कार्ड और मोबाइल से उसकी पहचान की। रविवार की दोपहर आगरा आए स्वजन ने ताजगंज स्थित श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया।

बलिया के थाना बैरिया के गांव मिसिर का मठिया निवासी गौरव कुमार पुत्र गुप्तेश्वर बिचपुरी पालीटेक्निक कालेज से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रहा था। उसकी उम्र 18 साल थी। वह बिचपुरी परिसर के हास्टल में रहता था। शुक्रवार की शाम को गौरव हास्टल से निकल गया था। जिसके बाद नहीं आया, साथियों को लगा किसी दोस्त के पास रुक गया 

इंस्पेक्टर जगदीशपुरा प्रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह बिचपुरी रेलवे लाइन पर ग्रामीणों ने युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी थी। उसके पास मिले आधार कार्ड और मोबाइल से मृतक की पहचान गौरव कुमार के रूप में हुई। स्वजन ने पुलिस को बताया कि वह दो नवंबर को घर आया था। छठ पूजा की सुबह गौरव दिल्ली आया था। वहां 14 नवंबर को प्रतियोगी परीक्षा देने के एक दिन बाद वह आगरा आया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि गौरव की मौत के कारणाें की जांच की जा रही है।

टूट गया माता-पिता का सपना

गौरव के पिता गुप्तेश्वर प्रसाद और मां पुष्पा देवी को शनिवार को बेटे की मौत की खबर मिली। पिता छोटे बेटे गुंजन कुमार के साथ रविवार की दोपहर पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। बेटे गौरव का शव देखते ही बिलखने लगे। गुप्तेश्वर प्रसाद और पुष्पा देवी का बेटे को बचपन से लेकर देखा उनका सपना टूट चुका था। गौरव दो भाई व दो बहन हैं। परचून की दुकान चलाने वाले पिता गुप्तेश्वर बेटे को इंजीनियर बनाना चाहते थे। दो साल पहले पालीटेक्निक में चयन होने पर उसे सिविल से डिप्लोमा करने के लिए बिचपुरी कालेज में प्रवेश दिलाया था। 

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.