![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/22_11_2021-district_judge_22229704.jpg)
RGA news
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने किया न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण। नलिन कुमार श्रीवास्तव को बनाया इलाहाहाबाद का जिला जज। मुजफ्फर नगर के रहने वाले विवेक संगल वर्ष 2008 के एच.जे.एस हैं। वह जनपद मथुरा से पूर्व हाथरस व अलीगढ़ के न्यायाधीश र
मुजफ्फर नगर के रहने वाले विवेक संगल वर्ष 2008 के एच.जे.एस हैं।
आगरा,। इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण को किया गया है। मथुरा में जनपद न्यायाधीश के पद पर कार्यरत विवेक संगल आगरा के जिला जज होंगे। वहीं, नलिन कुमार श्रीवास्तव का स्थानांतरण कर उन्हें जनपद इलाहाबाद का जिला जज बनाया गया है।
मुजफ्फर नगर के रहने वाले विवेक संगल वर्ष 2008 के एच.जे.एस हैं। वह जनपद मथुरा से पूर्व हाथरस व अलीगढ़ के न्यायाधीश रहे हैं। वह वर्ष 2017 से वर्ष 2019 तक आगरा में अपर जिला जज के पद पर रह चुके हैं। वहीं, नलिन कुमार श्रीवास्तव नवंबर 2020 में आगरा के जिला जज बने थे। उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने नलिन कुमार श्रीवास्तव को जिला जज इलाहाबाद के पद पर स्थानांतरित किया है।