जेएचवी शूटआउट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भागने की कर रहा था तैयारी

Praveen Upadhayay's picture

हंगामा करता अालोक का पिता 

RGA News बनारस

बनारस के सबसे बड़े मॉल में फायरिंग करने का मुख्य आरोपी आलोक उपाध्याय को पुलिस ने कैंट रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। मॉल में हुई फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई थी वहीं दो लोग घायल हो गए थे।

आलोक उपाध्याय बनारस से भागने की फिराक में था। पुलिस को सूचना इस बात की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस सादे कपड़ों में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कैंट पुलिस और क्राइम ब्रांच ने उसे कैंट रेलवे स्टेशन से दबोच लिया।

आलोक की गिरफ्तारी की सूचना पर उसके पिता अवधेश उपाध्याय थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे। उसने पुलिस को आत्मदाह करने की धमकी भी दी। सूत्रों के अनुसार दोनों पिता-पुत्र कोर्ट में सरेंडर करने लखनऊ जा रहे थे। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

आलोक को क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह और इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने गिरफ्तार किया है। आलोक के भागने के कारण और धक्का देने के कारण ट्रेन के गेट में दब कर विक्रम सिंह घायल हो गए। पुलिस ने आलोक उपाध्याय को फरक्का एक्सप्रेस से पकड़ा।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.