![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/09_12_2021-jail_kaidi_25.jpg)
RGA news
भोपाल सेंट्रल जेल के बंदी सैयद अथर अली का भी होगा सम्मान। देश के दो जेल अधिकारी भी होंगे सम्मानित।
भोपाल। तिनका-तिनका फाउंडेशन की ओर से कैदियों और जेल अधिकारियों/कर्मचारियों का राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयन किया गया। जेलों में रहकर समाज के प्रति कला के माध्यम से अपनी संवेदना व्यक्त करने वाले बंदियों को यह पारितोषिक गुरुवार को भोपाल सेंट्रल जेल में आयोजित कार्यक्रम में दिए जाएंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा।
तिनका-तिनका फाउंडेशन से मिली जानकारी के मुताबिक देशभर की जेलों सें कुल 16 कैदियों और दो जेल अधकारियों को इन पुरस्कारों के लिए चुना गया है। इनमें मप्र की जेलों के तीन बंदी शामिल हैं। पुरस्कार अरविंद कुमार, (आइपीएस) महानिदेशक. मध्य प्रदेश जेल और सुधारात्मक सेवाएं देंगे। मानवाधिकार दिवस (10 दिसंबर) के उपलक्ष्य में ये पुरस्कार प्रदान किए जा रहे है
जेल में विशेष कार्य के लिए इस साल भारत भर से दो जेलकर्मियों को चुना गया है। जय किशन छिल्लर, अधीक्षक, जिला जेल फरीदाबाद को जेल टेलीफोन, जेल रेडियो और इग्नू के जरिए शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए सम्मानित किया जा रहा है। वहीं महाराष्ट्र के नासिक रोड सेंट्रल जेल के अशोक शिवराम करकरे, जेलर ग्रेड-एक को यह सम्मान जेल विभाग के लिए उनकी विशेष सेवाओं के लिए दिया जा रहा है।