![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/09_12_2021-girls_molested_at_wedding_ceremony_in_pilibhit_22279280.jpg)
RGA news
पीलीभीत जनपद के बरखेड़ा के गांव प्रताप डांडी में बरेली से आई बरात में कुछ लड़कियों के साथ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। इसके विरोध में वर और वधू पक्ष के बीच धारदार हथियार चल गए
पुलिस ने मामले की एनसीआर दर्ज कर घायलों को चिकित्सा परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया।
बरेली : पीलीभीत जनपद के बरखेड़ा के गांव प्रताप डांडी में बरेली से आई बरात में कुछ लड़कियों के साथ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। इसके विरोध में वर और वधू पक्ष के बीच धारदार हथियार चल गए। मारपीट में वर पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। एक घायल की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने मामले की एनसीआर दर्ज कर घायलों को चिकित्सा परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बरेली जिले के थाना क्योलड़िया अंतर्गत गांव जरा मोहनपुर से धर्म सिंह की बरात बुधवार की शाम को इस गांव में आई थी। रात करीब नौ बजे पराती भोजन करने के लिए पंडाल में पहुंचे। वहां वधू पक्ष के लोग पहले से ही भोजन कर रहे थे। आरोप है कि वधू पक्ष के कुछ लोगों ने बरात में आईं लड़कियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसका कई बरातियों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इससे शादी समारोह में शामिल मेहमानों में खलबली मच गई। बरातियों का आरोप है कि वधू पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से हमला करके दो लोगों
रात में ही घायल बराती अरविंद व आरिफ थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एनसीआर दर्ज करके दोनों घायलों को चिकित्सा परीक्षण एवं उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया। घायलों का आरोप है कि उनके शरीर पर धारदार हथियार के प्रहार से गंभीर चोटें आईं लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की बजाय एनसीआर दर्ज कर ली। आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कांत वर्मा के अनुसार एनसीआर दर्ज करके घायलों का चिकित्सा परीक्षण कराया गया है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धाराएं शामिल की जाएंगी।