आगरा का अपने सपूत को आखिरी सलाम... ये तस्वीरें देख आपकी भी भर आएंगी आंखें

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

न्यू आगरा क्षेत्र के सरन नगर से निकली शहीद पृथ्वी सिंह चौहान की अंतिम यात्रा। दयालबाग से लेकर ताजगंज मोक्षधाम तक उमड़ा जन सैलाब। जय हिंद और पृथ्वी सिंह अमर रहें के लगते नारे। सड़कों फूलों से लदे ट्रक में ले जाया गया शहीद का 

न्यू आगरा क्षेत्र में शहीद पृथ्वी सिंह को अंतिम सलाम देने पहुंचा जन सैलाब।

आगरा,। बलिदानी के बलिदान को ताजनगरी का सलाम। आखिरी सलाम लेकिन याद रहेगी हमेशा। न भूल पाएगा ये शहर, न भूल पाएंगे शहरवासी। देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के सारथी, हां सारथी कहना ही सही होगा। नाम पृथ्वी सिंह चाैहान, जितना भारी भरकम नाम उतनी ही भारी भरकम हिम्मत। जांबाजी। बेशक कोशिश तो बहुत की होगी मौत को मात देने की लेकिन अफसोस शिकस्त मिली लेकिन ये शिकस्त दे गइ शहीद होने का गौरव। देश के लिए मर मिटने का गौरव। हैलीकाप्टर क्रेश हादसे में शहीद हुए विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चाैहान की अंतिम यात्रा, मृत्यु के बाद सफर पर निकलने की यात्रा जब उनके सरन नगर, दयाल बाग स्थित निवास से निकली तो जैसे आगरा शहर ही पूरा उमड़ पड़ा। आखिरी सलामी एयरफोर्स के जवानों को देनी थी लेकिन अंतिम प्रणाम करने में आगरा वाले भी पीछे न रहे। आइये तस्वीरों में देखें एक शहीद की आगरा की इस धरा से कैसे हुइ अंतिम विदाइ...

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.