

RGA news
हरियाणा में तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। 20 दिसंबर से रात के तापमान रिकार्ड गिरावट का दौर होगा शुरू। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक 3.0 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है न्यूनतम तापमान दिन में भी बढ़ती जाएगी ठिठुरन।
हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा
करनाल,। ठंड अब तेजी से बढ़नी शुरू हो गई है। दिन व रात दोनों ही तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। दोनों ही सामान्य से कम दर्ज किए जा रहे हैं। रविवार को भी सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जो 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिन अब ओर अधिक ठंडे होंगे। वैसे तो 20 दिसंबर से तापमान में रिकार्ड गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा, लेकिन दिसंबर के अंत तक रात का तापमान 3.0 डिग्री तक भी जा सकता है। हरियाणा में बीते तीन दिन से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह व शाम के समय शीत लहर का अहसास हो रहा
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक इस समय एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 13 दिसंबर की रात से पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करने की उम्मीद है। उत्तर पूर्वी नम हवाएं बंगाल की खाड़ी से आएं आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के ऊपर चल रहे हैं। हरियाणा, दिल्ली व एनसीआर में मौसम शुष्क बना रहेगा।
चार दिन से एक अंक में बना हुआ है रात का तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर के अंतिम सप्ताह के आसपास न्यूनतम तापमान में हमेशा बड़ी गिरावट आती है। तापमान लगातार चौथे दिन एकल अंक में दर्ज किया गया है। इसके परिणामस्वरूप हल्की शीत लहर की स्थिति के समान हवा में तीखी ठंड पड़ रही है।
अभी पश्चिमी विक्षोभ की कोई संभावना न
अगले एक या दो सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, राजस्थान के मध्य भागों में कमजोर शुष्क चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है। यह अगले लगभग 48 घंटे के लिए निचले स्तर के वातावरण में हवा के पैटर्न को मुख्य रूप से एनसीआर और उसके आसपास पूर्वी दिशा में बदल देगा। ऐसे में न्यूनतम तापमान में फिलहाल और गिरावट की संभावना नहीं है। यह सर्कुलेशन बाद में शिफ्ट होने के बाद विलुप्त हो जाने की संभावना है। 15 दिसंबर से सामान्य ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं फिर से शुरू होंगी। उस समय के आसपास न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट आएगी।