![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/17_12_2021-natural_farming_22299799_15747.jpg)
RGAन्यूज़
अलीगढ़ के किसान संतोष बताते हैं कि वे 2012 में महाराष्ट्र के नवोन्मेषी किसान सुभाष पालेकर के संपर्क में आए थे। पालेकर ने ही शून्य लागत खेती का माडल विकसित किया है। उनसे प्रशिक्षण लेकर 2016 से पूरी तरह तीन एकड़ में प्राकृतिक खेती कर रहे
यूपी में ब्रज के किसानों द्वारा की जा रही शून्य लागत प्राकृतिक खेती की हर तरफ प्रशंसा मिल रही है।
आगरा]। किसानों की आय दोगुनी करने के अदभुत प्रयोग ब्रज की धरा पर साकार हो रहे हैं, वह भी शून्य लागत पर। गुरुवार को गुजरात के आणंद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शून्य लागत आधारित खेती पर एक कांफ्रेंस का उद्घाटन किया। इसके लिए उन्होंने देशभर के किसानों को न्योता भी दिया। लेकिन, पहले से ही शून्य लागत खेती का प्रयोग कर समृद्धि के द्वार पर दस्तक दे रहे किसान कहते हैं कि सरकार कृषक समूहों के गठन और बाजार उपलब्ध कराने के प्रयास करे तो किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य बहुत करीब है।
अलीगढ़ के किसान संतोष बताते हैं कि वे 2012 में महाराष्ट्र के नवोन्मेषी किसान सुभाष पालेकर के संपर्क में आए थे। पालेकर ने ही शून्य लागत खेती का माडल विकसित किया है। उनसे प्रशिक्षण लेकर 2016 से पूरी तरह तीन एकड़ में प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। जिस खेत में खेती कर रहे पहले वहां ऊसर था। जीवामृत, घन जीवामृत और बीजामृत के प्रयोग द्वारा खेती शुरू की तो अब 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के हिसाब से गेहूं का उत्पादन हो रहा है। अन्य लागत तो शून्य है ही, पानी का उपयोग भी बहुत कम
एटा जिले के किसान दूरबीन सिंह कहते हैं कि शून्य लागत खेती में पहले साल उत्पादन कम रहता है। लेकिन, धीरे-धीरे खेत उर्वरा हो जाते हैं। बताते हैं कि प्राकृतिक खेती करते पांच साल हो गए। पहले ढाई क्विंटल होता था। अब साढ़े चार क्विंटल बीघा तक गेहूं का उत्पादन कर रहे हैं। प्राकृतिक खेती के माध्यम से अब इस क्षेत्र में मूंग, गन्ना और धान की फसल ले रहे हैं। मथुरा के किसान शाश्वत बताते कि कि उन्होंने छह एकड़ में गेहूं और करीब सवा एकड़ में आलू बोया था। गेहूं की लागत में करीब 34 फीसद और आलू की खेती में करीब 22 फीसद लागत में कमी आ
जेल और डीएम आवास के फार्म भी प्राकृतिक खेती : दूरबीन सिंह के प्रयोग को देखते हुए अब एटा जेल और डीएम आवास परिसर में स्थित फार्म पर भी इस विधि से खेती का आमंत्रण मिला है। दूरबीन बताते हैं कि दो-तीन रोज में दोनों जगह जीवामृत बनाने और खेत तैयार करने का काम शुरू होगा।
निजी प्रयास से डेढ़ गुनी कीमत : अलीगढ़ के संतोष बताते हैं कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मार्केट चेन तैयार करनी होगी। इसमें सरकारी सहायता की आवश्यकता है। अभी हम निजी स्तर पर मार्केटिंग कर रहे हैं। लोगों को खेत पर बुलाते हैं, अपना प्रयोग दिखाते हैं। जिन्हें उपहार के तौर पर कुछ उत्पाद दिए वे अब नियमित ग्राहक बन गए। डेढ़ गुनी कीमत वह खुशी-खुशी दे रहे हैं। एटा के दूरबीन अपने यहां उत्पादित सुगंधित चावल 60 रुपये किलो तक देते हैं।
खराब स्थिति में बरकरार है आगरा में वायु गुणवत्ता, एक्यूआइ 250 से अधिक
गोमूत्र की बड़ी मांग : प्राकृतिक खेती का आधार सुभाष पालेकर जी द्वारा विकसित फार्मूला है। इसमें खेत में जीवामृत, घन जीवामृत और बीजामृत का प्रयोग होता है। यह खेत पर ही सहज उपलब्ध वस्तुओं यथा देसी गाय के गोबर, गोमूत्र, गुड़ व इसी तरह के चीजों से तैयार होता है। संतोष बताते हैं कि उन्होंने कुछ कृषकों का समूह भी बनाया है। एक गोशाला में गोमूत्र एकत्र किया जाता है। हालांकि, अपनी खुद की देसी गाय पालना ज्यादा अच्छा है। गोशाला से पांच रुपये प्रति लीटर गोमूत्र किसान ले जाते हैं। गोबर ताजा चाहिए होता है लेकिन गोमूत्र जितना पुराना हो उतना बेहतर रहता है।