![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/19_12_2021-akhilesh_yadav_and_jayant_chaudhry_22307498.jpg)
RGA न्यूज़
जनसभा में भाग लेने के लिए आगरा जिले से काफी संख्या में महिलाएं नौजवान किसान मजदूर जाएंगे। पा-रालोद गठबंधन के बाद आगरा के आसपास इन दोनों नेताओं की पहली बड़ी जनसभा होगी। इसको सफल बनाने के लिए दोनों पार्टियों के नेताओं ने पूरी ताकत झो
23 दिसंबर को जयंत चौधरी और अखिलेश यादव एक साथ करेंगे जनसभा।
आगरा,। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण की जयंती पर 23 दिसंबर को अलीगढ़ के इगलास में जनसभा होगी। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इस जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में जिले से भी काफी संख्या में सपा और रालोद कार्यकर्ता जाएंगे। दोनों दलों के पदाधिकारियों ने बैठक कर इसकी रूपरेखा तैयार की। विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी साैंपीं
फतेहाबाद रोड स्थित सपा कार्यालय पर हुई बैठक में सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने कहा कि इस जनसभा में भाग लेने के लिए जिले से काफी संख्या में महिलाएं, नौजवान, किसान, मजदूर जाएंगे। सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा कि यह एतिहासिक जनसभा होगी। महानगर से कई जत्थे इस जनसभा में भाग लेने के लिए जाएंगे। रालोद जिलाध्यक्ष कुसुम चाहर ने कहा कि गांव-गांव चौपाल आयोजित कर लोगों को जनसभा के बारे में जानकारी दी जाएगी। सपा-रालोद गठबंधन के बाद आगरा के आसपास इन दोनों नेताओं की पहली बड़ी जनसभा होगी। इसको सफल बनाने के लिए दोनों पार्टियों के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। अधिक से अधिक भीड़ जुटाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए जनसंपर्क शुरू कर दिया गया है। रालाेद जहां ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को जनसभा में जाने में लिए तैयार कर रही है वहीं, सपा ने शहरी क्षेत्र में जनसंपर्क शुरू कर दिया है। प्रत्येक विधानसभावार जिम्मेदारियां दी गई हैं। बसों के माध्यम से सपा और रालाेद कार्यकर्ता बसों के माध्यम से 23 दिसंबर को इगलास जाएंगे। गठबंधन के बाद अब तक दोनों युवा आगरा के आसपास एक मंच पर नहीं आए हैं।